Elon Musk: इस देश के लोगों को मिलेगी स्टारलिंक की इंटरनेट सेवा, एलन मस्क के लिए आई खुशखबरी
विश्व के अमीर इंसानों में से एक एलन मस्क के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल अब एलन मस्क की इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक इस द्पीय देश में सैटेलाइट इंटरनेट की सेवा लोगों को देगी। आगे जानिए क्या है डिटेल।

विस्तार
दुनिया के अमीर लोगों में से एक एलन मस्क अक्सर अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहते हैं। एलन मस्क अपने बड़े फैसलों के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, फिलहाल एलन मस्क के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल श्रीलंका सरकार ने गुरुवार को कहा है कि एलन मस्क की इंटरनेट सेवा कंपनी स्टारलिंक को श्रीलंका में इंटरनेट की सेवा मुहैया कराने के लिए संसदीय मंजूरी दे दी गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कुछ समय पहले ही इंडोनेशिया में एलन मस्क के साथ इंटरनेट सेवा प्रदान करने को लेकर लंबी चर्चा की थी। वहीं, तकनीकी राज्य मंत्री कनक हैराथ ने कहा कि श्रीलंका का दूरसंचार नियामक आयोग ने एलन मस्क की इंटरनेट सेवा कंपनी स्टारलिंक को द्पीय देश में इंटरनेट देने की संसदीय अनुमति प्रदान कर दी गई है। कनक हैराथ ने कहा, 'इस मुहिम की वजह से देश में शिक्षा, रिसर्च, पर्यटन, मछलीपालन और कृषि जैसे क्षेत्रों में तेजी से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।'
कनक हैराथ ने आगे कहा, 'आज हम एलन मस्क की इंटरनेट देने वाली कंपनी स्टारलिंक के साथ समझौता कर रहे हैं। स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए लोगों को इंटरनेट की सेवा दी जाएगी। ऐसे में यह तकनीक के सेक्टर में एक बड़ा कदम है। फिलहाल द्पीय देश में टावरों के माध्यम से ही इंटरनेट की सेवा मिलती थी। मगर सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सेवा किसी भी जगह से आसानी से ली जा सकती है।'
- इन यूजर्स को मिलेगा व्हाट्सएप का नया फीचर, दूर होगी बड़ी चिंता
- फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे करें अनलिंक, फॉलो करें प्रोसेस
- Tech Tips: स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर से आईफोन को मिलती है अचूक सुरक्षा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
- iPhone: आईफोन में मिलते हैं ये कमाल के फीचर्स, जान गए तो मुश्किल स्थिति में नहीं होगी परेशानी