Coronavirus: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ यह इमोजी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Apr 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Spread of the Coronavirus Emoji including face mask and ambulance
Coronavirus Emoji - फोटो : emojipedia

    कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में एक मुसीबत बनी हुई है। कोरोना वायरस से संबंधित लाखों खबरें और मैसेज रोज सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इमोजी का बड़ा महत्व है, क्योंकि इसकी मदद से आप बिना टाइप सिर्फ इमोजी के जरिए बहुत कुछ कह देते हैं।

    कोरोना महामारी के बीच सोशल मीडिया पर दो इमोजी काफी लोकप्रिय हुए हैं जिनमें वायरस और मेडिकल मास्क फेस शामिल हैं। इसकी जानकारी emojipedia ने अपने एक ब्लॉग में दी है। इन दो इमोजी के अलावा नमस्कार वाला इमोजी भी काफी वायरल हो रहा है। वहीं सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इमोजी में इटली का झंडा और चेतावनी वाला इमोजी भी शामिल है।

    विज्ञापन

    डाटा निकालने के लिए इमोजीपिडिया ने दो लाख ट्वीट्स पर रिसर्च किया है जिसके बाद इन इमोजी की लिस्टिंग हुई है। इनमें से टॉप 12 इमोजी की लिस्टिंग हुई है जिनमें मास्क वाला चेहरा, एक बदसूरत चेहरा, उल्टी करने वाला चेहरा, छींकने वाला, थर्मामीटर वाला, हेड-बैंडेज के साथ चेहरा, एम्बुलेंस, टैबलेट, सिरिंज, माइक्रोब (किटाणु), साबुन और स्पंज शामिल हैं। इनमें से किसी-ना-किसी इमोजी का इस्तेमाल 49,261 ट्वीट में किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Coronavirus: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ यह इमोजी

    मास्क फेस वाले इमोजी का 35.82 फीसदी, नाक बहने वाले का 5.07 फीसदी, बदसूरत वाले 5.038 फीसदी, साबुन वाले 3.67 फीसदी, उल्टी करने वाले 2.85 फीसदी, एंबुलेंस, सिर दर्द, टैबलेट और सिरिंज वाले 2.37 फीसदी और 42.09 फीसदी लोगों ने वायरस वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है।

    Coronavirus: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ यह इमोजी
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें