एयरटेल डिजिटल टीवी पर अब फ्री में देख सकेंगे क्यूरियोसिटीस्ट्रीम चैनल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Apr 2020 05:16 PM IST
सार
विज्ञापन
Airtel Digital TV launches Exclusive CuriosityStream Channel
Airtel Digital TV CuriosityStream Channel - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारती एयरटेल और क्यूरियोसिटीस्ट्रीम ने आज घोषणा की कि उन्होंने भारत में क्यूरियोसिटीस्ट्रीम से प्रीमियम कंटेंट टीवी होम्स पर लाने के लिए अपनी कंटेंट साझेदारी को और मजबूत किया है। एयरटेल की डीटीएच इकाई एयरटेल डिजिटल टीवी ने एक विशेष फ्री टू एयरटेल चैनल लॉन्च किया है, जिसमें क्यूरियोसिटीस्ट्रीम की पुरस्कार प्राप्त तथ्यात्मक मनोरंजन फिल्मों और सीरीजों की पूरी सूची शामिल है।

    क्यूरियोसिटीस्ट्रीम टीवी चैनल (419) एयरटेल डिजिटल टीवी के सभी 16.5 मिलियन से अधिक ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह क्यूरियोसिटीस्ट्रीम को एक बड़ा मंच भी प्रदान करेगा। यह पहली बार है कि भारत में टीवी होम्स (डीटीएच) की क्यूरियोसिटीस्ट्रीम से विश्व भर में प्रसिद्ध कंटेंट तक सीधी पहुंच होगी, जिसे डिस्कवरी चैनल के दूरदर्शी संस्थापक जॉन हेंड्रिक्स द्वारा लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    क्यूरियोसिटीस्ट्रीम दर्शकों को उनके पसंद के अनुरूप सभी कंटेंट उपलब्ध कराता है, जिसमें वे हजारों फिल्मों और सीरीज के साथ ही कई नये कंटेंट जैसे अंतरिक्ष, कला, ज्वालामुखी, इतिहास, यात्रा, कारों, वास्तुकला, डायनासोर और अन्य का भी आनंद ले सकते हैं। बेहतरीन कहानी और आश्चर्यजनक विजुअल के साथ एयरटेल डिजिटल टीवी पर क्यूरियोसिटीस्ट्रीम टीवी चैनल मूल, सीरीज और फीचर्स सहित अन्य लोकप्रिय कंटेंट को एक रोमांचक शेड्यूल के साथ दिखा रहा है। क्यूरियोसिटीस्ट्रीम पर ब्रेकथ्रू कार्यक्रम चल रहा , जिसमें कोरोनावायरस पर विशेष श्रृंखला है

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • एमी पुरस्कार विजेता स्टीफन हॉकिंग की फेवरेट प्लेस
    • बटरफ्लाई इफेक्ट: गांधी-द फोर्स ऑफ विलपॉवर
    • एमी और बाफ्टा नामांकित डेविड एटनबरो की लाइट ऑन अर्थ
    • एशियाज मोनार्कीज: नेपाल
    • एज ऑफ बिग कैट्स
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें