Mobile Internet: 5G ने बदली देश में इंटरनेट की तस्वीर, स्पीड में हुई 297% की बढ़ोत्तरी, 52वीं रैंक पर आया भारत
सर्फशार्क के 121 देशों के डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ सर्वे में भारत 52 नंबर पर है। इससे पहले भारत इस लिस्ट में 59वें नंबर पर था।

विस्तार
India mobile internet speed:
सर्फशार्क के 5वें वार्षिक डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ इंडेक्स सर्वे के अनुसार, भारत में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड में भारी वृद्धि देखी गई है। इसका अधिकांश श्रेय देश में तेजी से 5G रोलआउट को दिया जा सकता है। साथ ही जीवन की डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ के मामले में भारत 52वें स्थान पर है। इससे पहले भारत इस लिस्ट में 59वें नंबर पर था।
सफशार्क के डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ सर्वे के मुताबिक, भारत में मोबाइल इंटरनेट स्पीड में 297 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी भारत में 5G रोलआउट के बाद हुई है। कंपनी ने अपने 5वें वार्षिक सर्वे में इसकी जानकारी दी है। बता दें कि कंपनी ने 5 फैक्टर- इंटरनेट क्वालिटी, इंटरनेट सामर्थ्य (अफोर्डेबिलिटी, ई-इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-गवर्नमेंट और ई-सिक्योरिटी के आधार पर सर्वे किया है।
सर्फशार्क के 121 देशों के डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ सर्वे में भारत 52 नंबर पर है। इससे पहले भारत इस लिस्ट में 59वें नंबर पर था। यानी 5G रोलआउट के बार भारत सात स्थान ऊपर आ गया है। बता दें कि इस लिस्ट में मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत 16वें नंबर पर है। सर्फशार्क का कहना है कि इसके पीछे का कारण देश की इंटरनेट गुणवत्ता में वृद्धि है, जो अब 121 देशों में 16वें स्थान पर है, जो इसे वैश्विक औसत से 36 प्रतिशत अधिक बनाती है।
अन्य फैक्टर की बात करें तो भारत ई-इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में 91वें स्थान, इंटरनेट सामर्थ्य में 28वें स्थान, ई-गवर्नमेंट में 25वें स्थान और ई-सिक्योरिटी के मामले में 66 वें स्थान पर है।
- iOS 17: नए आईओएस से एपल यूजर्स की होगी मौज! पुराना आईफोन बन जाएगा नया, जानें किन मॉडल को मिलेगा अपडेट
- हिंदी दिवस: एलेक्सा से हिंदी में करा सकते हैं ये पांच काम
- iphone 15 की लॉन्चिंग पर सैमसंग और नथिंग ने उड़ाया मजाक! जानें मामला
- X Corp: टेकडाउन मामले में एक्स कॉर्प ने जमा किया आधा जुर्माना, कर्नाटक हाई कोर्ट को किया सूचित