दुनिया में पहली बार: AI होलोग्राम से शादी करने जा रही है यह महिला, रॉटरडैम में म्यूजियम में होगा जश्न
आर्टिस्ट का नाम एलिसिया फ्रैमिस है जो एआई-जनरेटेड होलोग्राम से शादी करने वाली पहली महिला बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए पहले से ही वेन्यू बुक कर लिया है। यूरोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शादी समारोह इस साल रॉटरडैम के एक म्यूजियम में होने वाला है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों की जिन्दगी में इस कदर घुस गया है कि लोग अब AI से शादी करने लगे हैं। पढ़ने में यह आपको भले ही थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है कि स्पेन की एक आर्टिस्ट अपने AI होलोग्राम से शादी करने जा रही है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है जब कोई AI होलोग्राम से शादी करने जा रहा है।
आर्टिस्ट का नाम एलिसिया फ्रैमिस है जो एआई-जनरेटेड होलोग्राम से शादी करने वाली पहली महिला बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए पहले से ही वेन्यू बुक कर लिया है। यूरोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शादी समारोह इस साल रॉटरडैम के एक म्यूजियम में होने वाला है।
फ्रैमिस के मुताबिक उनके होने वाले पति का नाम AILex होगा जो कि उनका ही एआई होलोग्राम है। महिला ने अपने वर्चुअल पार्टनर की तारीफ "थोड़ा जटिल लॉजिस्टिक्स वाला मध्यम आयु वर्ग का पुरुष होलोग्राम" के रूप में करती हैं।