Valentine's Day 2024: वैलेंटलाइन डे के मौके पर गूगल ने बनाया यह खास डूडल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Feb 2024 09:13 AM IST
सार

यह एक गेम के साथ-साथ क्विज भी है। गूगल डूडल पर के होम पेज पर फिलहाल दो एटॉमिक बॉन्ड 'Cu Pd' दिख रहा है जो कि कॉपर पैलेडियम है। इसके साथ इन एटॉम के एटॉमिक नंबर भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Valentine Day 2024 Google Doodle Celebrates February 14 With CU PD Chemistry
Valentine’s Day 2024: Google Doodle - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज वैलेंटाइन डे है। इस खास मौके पर गूगल ने एक शानदार डूडल बनाया है और साथ में एक गेम भी पेश किया है। गूगल हर साल वैलेंटाइन के मौके पर गूगल डूडल गेम पेश करता है। वैलेंटाइन डे 2024 के मौके पर केमिस्ट्री के एटॉमिक बॉन्ड को लेकर एक गेम भी पेश किया है।

    यह एक गेम के साथ-साथ क्विज भी है। गूगल डूडल पर के होम पेज पर फिलहाल दो एटॉमिक बॉन्ड 'Cu Pd' दिख रहा है जो कि कॉपर पैलेडियम है। इसके साथ इन एटॉम के एटॉमिक नंबर भी दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    आप चाहें तो क्विज में हिस्सा लेकर इस एटॉमिक बॉन्ड को बदल भी सकते हैं। बता दें कि गूगल ने 2012 में वैलेंटाइन डे के मौके पर पहली बार क्विज की शुरुआत की थी। गूगल के मुताबिक वैलेंटाइन के दिन का डूडल गेम एक मजेदार और इंटरैक्टिव प्रेम कहानी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने इस क्विज में उन दो एटॉम को शामिल किया है जो कि विपरित आकर्षण वाले हैं। इस क्विज में व्यक्तित्व से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस गेम की शुरुआत आप किसी एक एटॉम के साथ कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें