Jio ने लॉन्च किए नए Jio Home Packs: ₹400 से शुरू, एक ही प्लान में Wi-Fi, TV और 12 OTT Apps का मजा
Jio Home Packs:
घर के लिए अलग-अलग इंटरनेट, टीवी और OTT प्लान लेने की झंझट अब खत्म हो सकती है। रिलायंस Jio ने नए Jio Home Packs पेश किए हैं, जिनमें यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सिर्फ TV, सिर्फ Wi-Fi या ऑल-इन-वन पैक चुन सकते हैं। जानिए कौन-सा प्लान आपके लिए सही रहेगा।

रिलायंस Jio ने घरेलू ग्राहकों के लिए नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी ने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन कैटेगरी पेश की हैं। इनमें केवल TV देखने वाले यूजर्स, सिर्फ हाई-स्पीड Wi-Fi चाहने वाले और TV, इंटरनेट व OTT का कॉम्बो चाहने वाले सभी के लिए अलग विकल्प मौजूद हैं।
नए प्लान्स में 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल, 12 से अधिक OTT एप्स और हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस जैसी डोरस्टेप सेवाएं भी दी जाएंगी। आइए, इन सभी नए पैक्स की बारीकियों को समझते हैं, ताकि आप अपने घर के लिए सबसे बेस्ट प्लान चुन सकें।

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें अपना प्लान1. सिर्फ TV देखने वालों के लिए बेसिक प्लान
- मंथली खर्च:मात्र 400 रुपये।
- अन्य भुगतान विकल्प:आप चाहें तो 2 महीने के लिए 1,000 रुपये या 5 महीने के लिए 2,000 रुपये एक साथ देकर भी इस प्लान को एक्टिवेट करा सकते हैं।
- फायदे:इसमें आपको 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने को मिलेंगे। साथ ही, लाइव टीवी को 'प्ले/पॉज' (Play/Pause) करने की सुविधा और टीवी पर YouTube चलाने का फीचर भी मिलेगा।
- वेलकम ऑफर:जियो इस पैक के साथ नए ग्राहकों को एक शानदार वेलकम ऑफर दे रहा है, जिसमें 12 एंटरटेनमेंट OTT ऐप्स का एक्सेस एकदम फ्री मिलेगा।

2. सिर्फ Wi-Fi चाहिए तो ये हैं विकल्प
- 30 Mbps स्पीड वाला पैक:यह बेसिक इंटरनेट जरूरतों के लिए बेहतरीन है। अगर आप 5 महीने के लिए 2,200 रुपये का भुगतान करते हैं, तो यह पैक आपको प्रभावी रूप से 450 रुपये प्रति माह की कीमत पर पड़ेगा।
- 100 Mbps स्पीड वाला पैक:गेमर्स और कई डिवाइस एक साथ इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक दमदार विकल्प है। इसकी मंथली कीमत 600 रुपये है। हालांकि, आप 2 महीने के लिए 1,500 रुपये या 5 महीने के लिए 3,000 रुपये देकर भी इसे ले सकते हैं।
- TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall एप: अब कॉल ड्रॉप की शिकायत करना होगा आसान, दे पाएंगे नेटवर्क की रेटिंग
- Apple Maps, Google Maps या Waze: लंबी ड्राइव पर कौन-सा नेविगेशन एप बनेगा आपका सबसे भरोसेमंद साथी
- Tips: हर साल नया iPhone या Samsung खरीदना है? एकमुश्त लाखों रुपये खर्च किए बिना ऐसे करें आसानी से अपग्रेड
- Google Drive: ये कमाल की ट्रिक जान ली, तो तुरंत डिलीट कर देंगे सारे Scanner Apps! चुटकियों में ऐसे बनाएं PDF