परफॉरमेंस के मामले में Apple A16 से हार गया Snapdragon का सबसे पावरफुल प्रोसेसर, देखें बेंचमार्क रिपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Nov 2022 11:35 AM IST
सार

Snapdragon 8 Gen 2 लोकर भले ही कंपनी के बड़े दावे हैं लेकिन यह Apple A16 बायोनिक चिपसेट जितना पावरफुल नहीं है। Apple A16 के साथ एपल ने हाल ही में iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को पेश किया है।

विज्ञापन
Snapdragon 8 Gen 2 SoC Shown to Be Slower Than Apple A16 Bionic Chip
snapdragon 8 gen 2 vs a16 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    क्वॉलकॉम ने हाल ही में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर लॉन्च किया है। स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 को लेकर Qualcomm ने दावा किया है कि यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 के मुकाबले 40 फीसदी अधिक फास्ट है। स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 वाले प्रोसेसर के साथ इस साल के अंत तक या 2023 की शुरुआत में फोन लॉन्च किए जाएंगे। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि Snapdragon 8 Gen 2 लोकर भले ही कंपनी के बड़े दावे हैं लेकिन यह Apple A16 बायोनिक चिपसेट जितना पावरफुल नहीं है। Apple A16 के साथ एपल ने हाल ही में iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को पेश किया है।

    Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें गेमिंग के लिए रियल टाइम ट्रैसिंग है। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल तक के Samsung ISOCELL HP3 सेंसर का सपोर्ट है, हालांकि इस प्रोसेसर का आधिकारिक बेंचमार्क अभी सामने नहीं आया है। Vivo के एक फोन को बेंचमार्क साइट पर देखा गया है जिसका मॉडल नंबर V2227Awas है। माना जा रहा है कि यह फोन Vivo X90 Pro+ है और इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है।

    विज्ञापन

    इस फोन ने बेंचमार्क टेस्टिंग में सिंगलकोर में 1,483 और मल्टीकोर में 4,709 प्वाइंट्स हासिल किया है। Apple A16 बायोनिक चिपसेट वाले iPhone 14 Pro ने Geekbench पर सिंगलकोर में 1,874 और मल्टीकोर में 5,372 प्वाइंट्स हासिल किए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें