अब Mi Air Purifier 3 की भी डिलीवरी करेगा Blinkit, जानें कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Nov 2022 03:16 PM IST
सार

Mi Air Purifier 3 के साथ आपको शानदार डिजाइन मिलती है। इसके अलावा इसमें 360° ट्रिपल लेयर फिल्टर मिलता है। इसमें True HEPA फिल्टर भी है। इसमें बेहतर PM सेंसर दिया गया है जो कि 0.1 माइक्रोन वाले धूलकण को भी पकड़ने में सक्षम है।

विज्ञापन
Blinkit now deliver Mi Air Purifier 3 in just a minutes
Mi Air Purifier 3 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट डिलीवरी कंपनी Blinkit ने Xiaomi इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत दिल्ली-एनसीआर में Blinkit, Mi Air Purifier 3 की डिलीवरी करेगा यानी अब आप ब्लिंकइट से भी एयरप्यूरीफायर खरीद सकते हैं। ब्लिंकइट के जरिए Mi Air Purifier 3 की डिलीवरी नई दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में होगी।

    Mi Air Purifier 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Mi Air Purifier 3 के साथ आपको शानदार डिजाइन मिलती है। इसके अलावा इसमें 360° ट्रिपल लेयर फिल्टर मिलता है। इसमें True HEPA फिल्टर भी है। इसमें बेहतर PM सेंसर दिया गया है जो कि 0.1 माइक्रोन वाले धूलकण को भी पकड़ने में सक्षम है। Mi Air Purifier 3 का CADR 380m³/hr है और यह एयरप्यूरीफायर 484sq.ft एरिया की हवा को साफ कर सकता है।

    विज्ञापन

    Mi Air Purifier 3 में OLED टच डिस्प्ले भी है। इसमें वाई-फाई का भी सपोर्ट दिया गया है और आप मोबाइल एप से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। यह प्यूरीफायर 1 मिनट में 6,333 लीटर साफ हवा दे सकता है। इसके फिल्टर की कीमत 2,499 रुपये है, जबकि Mi Air Purifier 3 की कीमत 10,499 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें