Snapdeal ने लॉन्च की फेस्टिव थीम ई-स्टोर, मिलेगी 80 फीसदी तक की छूट

स्नैपडील ने दिवाली को ध्यान में रखते हुए कई फेस्टिव थीम वाले ई-स्टोर लॉन्च करने का एलान किया है। विशेष थीम पर आधारित ये ई स्टोर करवा- चौथ स्टोर से शुरू होंगे, इसके बाद अगले कुछ दिनों में धनतेरस, भैया दूज और लाइटिंग स्टोर्स शुरू किए जाएंगे।
ये ई-स्टोर स्नैपडील के उपभोक्ताओं के लिए वन-स्टॉप शॉप की भूमिका निभाएंगे, जहां उन्हें त्योहारों के जश्न से संबंधित सभी सामान मिलेगा। इन ई-स्टोर्स में विभिन्न कीमतों पर प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज उपलब्ध होगी, जहां उपभोक्ता मोलभाव की चिंता किए बिना अपनी पसंद और बचत का ध्यान रखते हुए खरीददारी कर सकते हैं। इस सेल में 80 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी।
पिछले सालों के दौरान त्योहारों के सीजन में गैर-महानगरों और छोटे शहरों में बिक्री बहुत अधिक बढ़ी है और इस साल ये रूझान और भी तेज हो गए हैं। फेस्टिव सेल ऑर्डर की बात करें तो इस बार स्नैपडील के 90 फीसदी ऑर्डर गैर-महानगरों से ही आए हैं। हर 10 में से 4 ऑर्डर नए उपयोगकर्ताओं द्वारा किए गए हैं।
फेस्टिव ई-स्टोर के लॉन्च पर बात करते हुए स्नैपडील के प्रवक्ता ने कहा, 'घर बैठे आराम और सुरक्षा के साथ खरीददारी करते हुए, उपभेाक्ता अपनी पसंद और मूल्य के अनुरूप खरीददारी का सर्वश्रेष्ठ अनुभव पाना चाहते हैं। फेस्टिव ई-स्टोर्स के लॉन्च के साथ हमारे उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी और भी आसान और त्वरित हो गई है, खासतौर पर नए उपभोक्ताओं के लिए जो पहली बार स्नैपडील पर ऑनलाइन खरीददारी कर रहे हैं।'
करवाचैथ ई-स्टोर लाइव हो चुका है, जहां साड़ी, मेकअप एवं ब्यूटी प्रोडक्टस, पर्ल ज्वैलरी, मंगल सूत्र की व्यापक रेंज उपलब्ध है, साथ ही कपड़े और ज्वैलरी पर सुपर सेवर ऑफर पेश किए गए हैं। क्योंकि इस बार त्योहारों के जश्न घर में ही छोटे पैमाने पर मनाए जाएंगे, ऐसे में स्नैपडील ने उन महिलाओं के लिए खासतौर पर हर तरह के आइटम पेश किए हैं जो पहले स्थानीय बाज़ारों में जाकर खरीददारी करती थीं।