मुद्दे की बात: नहीं होती इन फीचर्स की जरूरत लेकिन सभी स्मार्ट टीवी मे मिलते हैं
क्या आपको पता है कि स्मार्ट टीवी में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिनकी जरूरत किसी को है ही नहीं। आज की रिपोर्ट में हम आपको स्मार्ट टीवी के ऐसे ही पांच फीचर्स के बारे में बताएंगे।

विस्तार
आज स्मार्ट टीवी हर घर में है। यह हर किसी के घर का एक प्रमुख गैजेट बन गया है। स्मार्ट टीवी आज बहुत ही स्मार्ट हो गए हैं। इनमें एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि स्मार्ट टीवी में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिनकी जरूरत किसी को है ही नहीं। आज की रिपोर्ट में हम आपको स्मार्ट टीवी के ऐसे ही पांच फीचर्स के बारे में बताएंगे।
टीवी का मतलब अच्छी पिक्चर क्वालिटी और कंटेंट से है लेकिन तमाम कंपनियां स्पीकर के दम पर टीवी बेच रही हैं। उनका दावा है कि वूफर जैसा स्पीकर मिलेगा। यदि किसी को वूफर की आवाज चाहिए तो वह वूफर लेगा, टीवी से क्यों संतोष करेगा। यह ठीक वैसा ही है जैसे स्मार्टफोन कंपनियां फोन के कैमरे को लेकर DSLR कैमरे की बराबरी करने की बात करती हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि टीवी में स्पीकर की कोई जरूरत नहीं है। टीवी में एक ठीक-ठाक स्पीकर होना चाहिए।
कई ब्रांड्स 8K रिजॉल्यूशन वाले TV लॉन्च कर रहे हैं जिसकी किसी को जरूरत ही नहीं है। वह इसलिए क्योंकि किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 8K कंटेंट ही उपलब्ध नहीं हैं तो आप देखेंगे क्या। फिलहाल बहुत मुश्किल से तो 4K कंटेंट दिख रहे हैं। ऐसे में 8K के चक्कर में टीवी के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
- Meta AI: व्हाट्सएप पर मेटा एआई का इस्तेमाल अब होगा और आसान, जल्द मिलने वाला है वॉयस मोड
- Spam Call: नाकाम हो रही हैं TRAI की कोशिशें, 95% भारतीय स्पैम कॉल से हर रोज हो रहे परेशान
- Aadhar Lock: घर बैठे आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक, कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल
- सिंधिया का बयान: डिजिटल भारत निधि के फंड का इस्तेमाल टेलीकॉम सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए होगा