Aadhar Lock: घर बैठे आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक, कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Sep 2024 01:10 PM IST
सार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए आधार को लॉक करने का तरीका बताया है जिसे फॉलो करके आप अपने आधार को लॉक कर सकते हैं और संभावित स्कैम से बच सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...

विज्ञापन
How to lock and unlock aadhar card on uidai portal here is process in hindi
How to lock aadhar card - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल की डिजिटल दुनिया में, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। आधार, जो हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए आधार को लॉक करने का तरीका बताया है जिसे फॉलो करके आप अपने आधार को लॉक कर सकते हैं और संभावित स्कैम से बच सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...

    सबसे पहले, आपको myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाना होगा।इसके बाद Generate or Retrieve VID के ऑप्शन पर क्लिक करें।अब 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा डालकर VID नंबर जेनरेट करें।अब फिर से मायआधार पोर्टल पर जाएं।अब 'लॉक/अनलॉक आधार' के ऑप्शन पर क्लिक करें।यहां पर आपको अपनी वर्चुअल आईडी, नाम, पिन कोड, कैप्चा और OTP दर्ज करना होगा।कंसेंट बॉक्स को चुनें और अपनी जानकारी सबमिट करें।इसके बाद प्रक्रिया पूरी होने पर आपका आधार सफलतापूर्वक लॉक हो जाएगा।

    विज्ञापन

    इन्हीं प्रोसेस को फॉलो करके आप अपने आधार को अनलॉक भी कर सकते हैं।

    आधार को लॉक करने से आपके आधार की जानकारी सुरक्षित रहती है और इसका दुरुपयोग नहीं हो सकता। यदि आपके आधार का कहीं भी गलत इस्तेमाल होता है, तो उसे रोकने के लिए आधार को लॉक करना एक बेहतरीन उपाय है। इसलिए, यदि आप अपनी जानकारी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो तुरंत अपने आधार को लॉक करें और अपनी सुरक्षा को और भी मजबूत बनाएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें