Singapore Rules: सिंगापुर में Apple और Google को कड़ी चेतावनी! स्कैम नहीं रोका तो भरना पड़ेगा 7 करोड़ का फाइन
Singapore Scam Rules:
सिंगापुर सरकार ने एपल और गूगल को सरकारी नामों से होने वाली स्कैम मैसेज रोकने के लिए स्पूफिंग-रोधी उपायों को लागू करने का आदेश दिया है। जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत।

विस्तार
सिंगापुर ने एपल और गूगल को सरकारी पहचान की नकल करके भेजे जाने वाले स्कैम मैसेज रोकने का आदेश दिया है। मतलब की अब कोई gov.sg का उपयोग करके पुलिस, मंत्रालय या सरकारी विभाग वाला नकली मैसेज आसानी से नहीं भेज सकेगा। यह आदेश Online Criminal Harms Act के तहत जारी हुआ है। कंपनियों को इसे आने वाले रविवार यानी की माह के अंत तक लागू करना अनिवार्य कर दिया है।
कैसे फैल रहा था स्कैम?
यह पूरा मामला स्पूफिंग का है। इस तकनीक में ठग खुद को सरकारी अधिकारी की तरह दिखाते है। लोगों का भरोसा जीतते है और फिर उनसे लिंक क्लिक करवाते हैं। इसके बाद बैंक अकाउंट और निजी डेटा चुरा लेते हैं। पिछले साल की तुलना में यह स्कैम तीन गुना बढ़ चुका है। सिर्फ छह महीने में 1,762 केस दर्ज हो चुके हैं। फेक मैसेज भेजने के लिए स्कैमर्स Google Message और एपल के iMessage का इस्तेमाल कर रहे थे।
Apple और Google को यह बदलाव करने होंगे
:
- gov.sg नाम स्पूफ करके प्रोफाइल या ग्रुप नाम में नहीं दिख सकेगा।
- ऐसे नामों वाले मैसेज को सॉफ्वेटयर खुद ब्लॉक करेगा।
- Unknown नंबरों का प्रोफाइल नाम बड़ा और प्रमुख टेक्स्ट में नहीं दिखेगा।
- सिस्टम अब ऑटोमैटिक फिल्टरिंग करेगा।
ये भी पढ़े:
DoT: दूरसंचार विभाग की बड़ी चेतावनी, यूजर के नाम पर जारी सिम के गलत इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
कितना लगेगा जुर्माना
यदि एपल या गूगल आदेश लागू नहीं करते तो 1 लाख सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना (लगभग 7 करोड़ रुपये) लग सकता है। साथ ही हर दिन देरी पर एक लाख डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना भी लगेगा।
पहले भी दिए जा चुकें है निर्देश
इसे सिर्फ टेक अपडेट नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा कदम कहा जा रहा है। इस वर्ष 12.65 करोड़ सिंगापुरी डॉलर की ठगी और 34% स्कैम नुकसान। यह सिर्फ सरकारी पहचान वाले धोखों से हुआ। इससे पहले फेसबुक पर पहचान की नकल रोकने के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू करने का निर्देश भी दिया जा चुका है। इसलिए सरकार ने चेतावनी दी कि एप अपडेट करते रहें, क्याेंकि अपडेट सिर्फ फीचर्स नहीं, सुरक्षा भी लाते हैं।
- AI Research: ब्रिटिश रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, नई स्टडी में 7 एआई मॉडल्स ने चैटजीपीटी को पीछे छोड़ा
- Tech Tips: iPhone में अब नहीं पड़ेगी तस्वीरें जोड़ने की जरूरत, एक बार में ऐसे लें फुल-पेज स्क्रीनशॉट
- OPPO Find X9 Review: शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स वाला सबसे भरोसेमंद और असली प्रीमियम फोन
- WhatsApp: डेटा लीक पर उठे सवालों पर मेटा ने दी सफाई, कहा- व्हाट्सएप चैट्स पूरी तरह सुरक्षित