SIM Problems: क्या SIM की भी होती है एक्सपायरी डेट? अगर पुरानी हो जाए तो क्या बदल लेनी चाहिए
मोबाइल के अंदर लगने वाले SIM कार्ड पर शायद ही आपका ध्यान जाता है। हम सिम कार्ड को बिना निकाले वर्षों तक उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन क्या इसकी भी एक्सपायर होने की कोई डेट होती है? कब पुरानी SIM नेटवर्क की परेशानी की वजह बन सकती है और क्या 5G के लिए इसे बदलना जरूरी है? जानिए हर जरूरी सवाल का जवाब।

विस्तार
मोबाइल फोन बदलने की बात आए तो हम बिना ज्यादा सोचे नया फोन खरीद लेते हैं। लेकिन फोन के अंदर वर्षों से चुपचाप काम कर रही SIM के बारे में शायद ही कभी सोचते हैं। क्या यह SIM भी कभी पुरानी हो जाती है? क्या इसकी कोई एक्सपायरी डेट होती है? और अगर SIM कई साल पुरानी है तो क्या उसे बदल देना चाहिए?
इन सवालों का जवाब थोड़ा दिलचस्प है। क्योंकि SIM के पैकेट पर दूध या दवा की तरह कोई एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि SIM जिंदगी भर एक जैसी चलती रहेगी।
SIM की कोई आखिरी तारीख होती है क्या?
सीधे शब्दों में कहें तो SIM कार्ड की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं होती। यानी ऐसा कोई नियम नहीं है कि पांच या सात साल पूरे होते ही SIM अपने आप बंद हो जाएगी। लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद SIM में तकनीकी दिक्कतें जरूर आ सकती हैं। लगातार SIM निकालने और लगाने से इसके किनारों पर घिसाव हो सकता है। इसके धातु वाले संपर्क बिंदुओं पर खरोंच आ सकती है या उनमें गंदगी और नमी जमा हो सकती है। यही वजह है कि कई साल पुरानी SIM में अचानक नेटवर्क की समस्या आने लगे तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पुरानी सिम से आती है नेटवर्क की परेशानी
मान लीजिए आपकी SIM कई साल से उसी फोन नंबर के साथ चल रही है। इस दौरान आपने फोन भी बदले होंगे और SIM को कई बार ट्रे से बाहर निकाला होगा। ऐसे में उसका घिसना स्वाभाविक है। सिम में मेटल से बनी बेहद पतली चिप लगी होती है जिसके घिस जाने से ही समस्या पैदा होती है। कई बार सिम स्लॉट में भी गंदगी जमा होने से फोन ठीक से सिम को रीड नहीं कर पाता, जिससे फोन में सिग्नल दिखना बंद हो जाता है। कई बार सिम या सिम स्लॉट में जमी गंदगी को हटा देने से यह समस्या दूर हो जाती है। तो कई बार सिम ही बदलवाना पड़ जाता है।
SIM कब बदलनी चाहिए?
- बार-बार नेटवर्क गायब होना
- फोन में SIM का ठीक से काम न करना
- दूसरे फोन में भी नेटवर्क की समस्या बने रहना
- SIM के धातु वाले हिस्से पर खरोंच या घिसाव दिखाई देना
- SIM पर नमी या गंदगी का असर होना
- फोन बदलने के बाद SIM को लेकर लगातार कनेक्शन की परेशानी आना
SIM बदलवाना भी कोई लंबी प्रक्रिया नहीं है। अपने सिम ऑपरेटर के नजदीकी आउटलेट पर जाकर कुछ ही मिनट में नई SIM ली जा सकती है और पुराना नंबर भी बरकरार रहता है।
- EMI नहीं भरी तो तुरंत लॉक नहीं होगा फोन: RBI ने तय किया पूरा तरीका; जानें कब लग सकती है पाबंदी
- Moto G Max: 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ धूम मचाने आएगा Motorola का नया फोन, 14 अगस्त को होगा लॉन्च
- Internet: झमाझम बारिश में कछुए की चाल क्यों चलने लगता है फोन का इंटरनेट? जानिए अचानक क्यों गिर जाती है स्पीड
- Jio OTT Pass: जियो का एक और धमाका! लॉन्च किए दो नए ओटीटी पास, 5G डेटा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट