Jio OTT Pass: जियो का एक और धमाका! लॉन्च किए दो नए ओटीटी पास, 5G डेटा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 09 Aug 2026 12:46 PM IST
सार

रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए दो धमाकेदार OTT Pass लॉन्च किए हैं। इन पास के जरिए डेटा के साथ कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन और 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनलों का एक्सेस मिलता है। जानिए इन नए प्लान्स में क्या है खास।

reliance jio new ott passes 550 and 2000 rupees data plans tech news hindi
Jio के नए ओटीटी पास में पाएं कई एप्स का सब्सक्रिप्शन - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ती। डेटा की बढ़ती जरूरत और मनोरंजन के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए, जियो ने दो बिल्कुल नए और शानदार 'OTT पास' लॉन्च किए हैं। 550 रुपये और 2000 रुपये वाले ये प्रीपेड प्लान अब पूरे भारत में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

    जियो के पोर्टफोलियो में पहले से ही 200 रुपये का एक धांसू ओटीटी पास मौजूद है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी, 30GB डेटा और कई लाइव टीवी चैनल्स व ओटीटी एप्स का एक्सेस देता है। अब इस लिस्ट में ₹550 और ₹2000 के प्लान जुड़ने से यूजर्स के पास अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आइए, जानते हैं कि इन नए प्लान्स के पिटारे में आपके लिए क्या-क्या रखा है।

    रिलायंस जियो के ₹550 वाले OTT पास के फायदे

    • एंटरटेनमेंट का फुल डोज:इस प्लान के साथ आपको पूरे 84 दिनों के लिए बेमिसाल ओटीटी बेनिफिट्स मिलते हैं। इसमें YouTube Premium, Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play, Tarang Plus और JioTV का एक्सेस शामिल है। इतना ही नहीं, JioTV मोबाइल एप के जरिए आप 1000 से भी ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का मजा ले सकते हैं।
    • अनलिमिटेड 5G का तोहफा:सबसे मजेदार बात यह है कि अगर आपके बेस प्लान में 5G सर्विस नहीं है, तो यह पास आपको सीधे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड कर देगा। इससे आपको 84 दिनों तक या आपके बेस प्लान की समाप्ति तक अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा।

    रिलायंस जियो के ₹2000 वाले प्रीपेड OTT पास के बेनिफिट्स

    जिन यूजर्स को लंबे समय के लिए डेटा और OTT बेनिफिट चाहिए, उनके लिए Jio ने ₹2,000 वाला प्लान पेश किया है। इसकी वैलिडिटी 365 दिन है और इसमें पूरे साल के लिए 365GB डेटा मिलता है। यह पैक केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनके नंबर पर पहले से एक साल की वैलिडिटी वाला बेस प्रीपेड प्लान एक्टिव है।

    क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

    ओटीटी बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान भी किसी से पीछे नहीं है। 550 रुपये वाले प्लान की तरह ही इसमें भी आपको YouTube Premium, Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play और Tarang Plus जैसे प्रीमियम प्लेटफॉर्म्स का भरपूर एक्सेस मिलता है। साथ ही JioTV एप पर 1000 से ज्यादा लाइव चैनल्स आपकी उंगलियों पर होंगे।

    5G अपग्रेड का नियम:

    इस वाउचर को लेने पर भी आपको बेस प्लान पर 5G का अपग्रेड मिलता है। कंपनी के मौजूदा नियमों के अनुसार, यह 5G एक्सेस 84 दिनों तक या बेस प्लान की एक्सपायरी तक, जो भी पहले आए, तब तक लागू रहेगा।

    अगर आप OTT एप्स के दीवाने हैं और एक्स्ट्रा डेटा के साथ प्रीमियम कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो जियो के ये नए OTT पास यकीनन आपके टीवी और स्मार्टफोन का मजा दोगुना कर देंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें