चेन्नई के सिक्योरिटी रिसर्चर ने इंस्टाग्राम में ढूंढी गलती, मिला 7.20 लाख रुपये का इनाम

आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नईआसिम खान
Mon, 26 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Security researcher from Chennai won 7.20 lakh rupees for finding fault in Instagram
प्रतीकात्मक तस्वीर

    चेन्नई के रहने वाले सिक्योरिटी रिसर्चर लक्ष्मण मुथैया ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम में एक गलती ढूंढ निकाली। इसके लिए उन्हें 10 हजार डॉलर (7.20 लाख रुपये) का इनाम मिला। ये इनाम उन्हें कंपनी ने बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत दिया।

    इससे पहले लक्ष्मण मुथैया करीब एक महीना पहले ही फेसबुक में भी एक खामी का पता लगाया था। इस गलती को पकड़ने के लिए उन्हें फेसबुक ने 30 हजार डॉलर (21.60 लाख रुपये) इनाम के तौर पर दिए थे।

    विज्ञापन

    मुथैया ने इंस्टाग्राम में जो खामी ढूंढी उसके जरिए कोई भी व्यक्ति किसी यूजर की इजाजत लिए बिना उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर सकता है। यह खामी काफी हद तक फेसबुक में मिली खामी जैसी ही थी। फेसबुक ने मुथैया की बताई कमी को दूर कर लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मुथैया ने एक ब्लॉग लिखकर इस बात की जानकारी दी कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की सिक्योरिटी टीम ने इस कमी को ठीक कर लिया है और मुझे इसके लिए 10 हजार डॉलर का इनाम भेजा है।

    मुथैया ने बताया कि इंस्टाग्राम में उन्होंने देखा कि एक ही डिवाइस आईडी को अलग-अलग यूजर्स के कई सारे पासवर्ड रिसेट कोड्स मंगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यानि कि एक ही डिवाइस के जरिए कई सारे यूजर्स के अकाउंट का पासवर्ड बदलकर उन्हें हैक किया जा सकता है। फेसबुक ने उन्हें पत्र लिखकर तारीफ भी की।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें