Alert: आप भी हो सकते हैं इस स्कैम के शिकार, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
iPhone यूजर्स को सबसे ज्यादा शिकार बनाया जा रहा है। आईफोन यूजर्स को आईमैसेज पर एक मैसेज भेजा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गलत एड्रेस होने के कारण आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो रहा है।

विस्तार
देश में हर दिन साइबर फ्रॉड हो रहे हैं। लोगों के पास रोज तमाम तरह के कॉल और मैसेज आ रहे हैं जिनके जरिए उन्हें शिकार बनाया जा रहा है। लोगों को ठगने के लिए फर्जी वेबसाइट तक बनाई गई हैं। इसके अलावा लोगों की फोटो का इस्तेमाल करके भी उन्हें चूना लगाया जा रहा है।
अब सरकारी साइबर एजेंसी साइबरदोस्त ने एक नए स्कैम के बारे में जानकारी दी है जिसके जरिए iPhone यूजर्स को सबसे ज्यादा शिकार बनाया जा रहा है। आईफोन यूजर्स को आईमैसेज पर एक मैसेज भेजा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गलत एड्रेस होने के कारण आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो रहा है।
इस मैसेज का जवाब 24 घंटे के अंदर दें, नहीं तो पार्सल रिटर्न हो जाएगा। मैसेज के साथ एक वेब लिंक भी आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक फर्जी मैसेज है और इसके साथ दिए गए लिंक के जरिए आपको शिकार बनाया जा सकता है। इस तरह के मैसेज की शिकायत करें और लिंक पर क्लिक करने की गलती ना करें। इसके अलावा किसी को भी अपने बैंक अकाउंट की जानकारी ना दें और ना ही पैसे भेजने की गलती करें।
- Android Ban: Microsoft ने एंड्रॉयड पर लगाया बैन, कर्मचारियों से कहा- सिर्फ iPhone करें इस्तेमाल
- Tariff Hike: BSNL के अच्छे दिन, सिम की बिक्री तीन गुना बढ़ी, लाखों ने नंबर कराए पोर्ट
- YouTube Music: हो रही है नए फीचर की टेस्टिंग, AI की मदद से रेडियो बना सकेंगे यूजर्स
- Tech News: बदलने वाला है WhatsApp का ग्रीन टिक, नए कलर में मिलेगा चेकमार्क