Android Ban: Microsoft ने एंड्रॉयड पर लगाया बैन, कर्मचारियों से कहा- सिर्फ iPhone करें इस्तेमाल
माइक्रोसॉफ्ट चीन द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में इसकी घोषणा की गई थी। चीन में गूगल प्ले-स्टोर के बैन होने के कारण यूजर्स को Huawei और Xiaomi के एप्स स्टोर पर निर्भर रहना पड़ता है।

विस्तार
चीन में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने एंड्रॉयड पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब कंपनी के कर्मचारियों को जल्द ही आईफोन पर स्विच करना होगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को सितंबर 2024 तक एंड्रॉयड स्मार्टफोन से आईफोन में स्विच करने के लिए सूचित किया गया है। कथित तौर पर माइक्रोसॉफ्ट चीन द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में इसकी घोषणा की गई थी। कथित तौर पर यही आदेश माइक्रोसॉफ्ट के हांगकांग कार्यालय में भी जारी किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों को बताया गया है कि जो कोई भी Huawei या Xiaomi जैसे चीनी ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है उन्हें कंपनी द्वारा iPhone 15 दिया जाएगा। कंपनी कथित तौर पर चीन में एक सेंटर भी बनाने जा रही है जहां से उसके कर्मचारी आईफोन ले सकेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एंड्रॉयड पर बैन की एक बड़ी वजह जो सामने आ रही है वो यह है कि चीन में गूगल प्ले-स्टोर बैन है। ऐसे में लोगों को एंड्रॉयड एप्स को डाउनलोड करने में परेशानी होती है। चीन में गूगल प्ले-स्टोर के बैन होने के कारण यूजर्स को Huawei और Xiaomi के एप्स स्टोर पर निर्भर रहना पड़ता है। माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही एक नया लॉगिन सिस्टम लॉन्च करने वाली है जिससे पता चलेगा कि कौन कर्मचारी आईफोन से लॉगिन कर रहा है और कौन एंड्रॉयड से।
- Tariff Hike: BSNL के अच्छे दिन, सिम की बिक्री तीन गुना बढ़ी, लाखों ने नंबर कराए पोर्ट
- YouTube Music: हो रही है नए फीचर की टेस्टिंग, AI की मदद से रेडियो बना सकेंगे यूजर्स
- Tech News: बदलने वाला है WhatsApp का ग्रीन टिक, नए कलर में मिलेगा चेकमार्क
- Tech Tips: बड़े ही काम का है Quick Share, एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें इस्तेमाल