सैमसंग इंडिया ने सर्विफाई के साथ की साझेदारी, लॉन्च करेगी सैमसंग केयर प्लस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Samsung has announced the launch of Samsung Care plus, a comprehensive care service for Galaxy smartphone users
samsung store - फोटो : amar ujala

    सैमसंग इंडिया ने सैमसंग केयर प्लस लॉन्च करने का एलान किया है। इसके लिए कंपनी ने सर्विफाई के साथ साझेदारी की है। सैमसंग केयर प्लस के जरिए देश में गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतरीन केयर सर्विस दी जाएगी।

    सर्विफाई के साथ मिलकर सैमसंग अपने ग्राहकों को उनके गैलेक्सी स्मार्टफोन के किसी हादसे में टूटने, पानी की वजह से खराब होने और फिजिकल डैमेज के साथ-साथ किसी टेक्निकल या मशीनी गड़बड़ी होने पर भी सुरक्षा मुहैया कराने जैसी तमाम सुविधाएं देगी।

    विज्ञापन

    सैमसंग ने भारत में पायलट प्रोग्राम के तौर पर इसकी शुरुआत मार्च 2020 में की थी। कंपनी का दावा है कि सर्विफाई के डिवाइस लाइफसाइकल मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म से लैस सैमसंग केयर प्लस की शुरुआत बेहद शानदार रही है। कंपनी के बयान के मुताबिक लॉकडाउन के बावजूद करीब एक लाख से ज्यादा ग्राहक इससे जुड़े।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है सर्विफाई ?

    सर्विफाई एक सेल्फ-लर्निंग प्लेटफॉर्म है। डिवाइस की बिक्री के बाद की सेवा देने के लिए कंपनियां इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं। सर्विफाई का कामकाज 3 महादेशों में फैला है और 50 से ज्यादा यह ब्रांड्स को अपनी सेवाएं देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें