शाओमी Mi 6 हुआ लॉन्च, इसमें है 6GB रैम और 2 रियर कैमरे

चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi 6 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 2 रियर कैमरे हैं। Xiaomi Mi 6 में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरज, 2.45GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट 835 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बाद दुनिया का यह दूसरा फोन में जिसमें 10 नैनोमीटर का प्रोसेसर है। फोन कैमरे की बात करें तो 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे 2X जूम के साथ हैं। फोन में डुअल स्पीकर भी हैं।
ये भी पढ़ें- सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8+ भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Xiaomi Mi 6 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

एमआई 6 में 3350mAh की बैटरी है। Mi 6 की डिस्प्ले 5.15 इंच की है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 युआन यानी करीब 23,500 रुपये, जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 2,899 युआन यानी करीब 27,000 रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने एक और वेरियंट की Mi 6 Ceramic को लॉन्च किया जिसकी कीमत 2,999 युआन यानी करीब 28,000 रुपये है। फोन की बिक्री चीन में 28 अप्रैल से होगी। Xiaomi Mi 6 के कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G+, NFC, एमआई पे, ब्लूटूथ, 2.2 डुअल वाई-फाई टेक्नोलॉजी हैं।
ये भी पढ़ें- इन पांच मामलों में iPhone 7 से बेहतर है गैलेक्सी S8