Galaxy एम सीरीज के स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल जल्द होगी शुरू, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 11 Nov 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M smartphones Sale Know Price Offers And Specifications
Galaxy M series Smartphones

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी एम सीरीज (Samsung Galaxy M Series) के नए स्मार्टफोन्स को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध करेगी। वहीं, गैलेक्सी एम सीरीज के फोन्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर कंपनी ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा ग्राहकों को इन डिवाइसेज की खरीदारी करने पर आकर्षक डील्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं। सैमसंग इंडिया के दो मुख्य अधिकारियों ने कहा है कि हमने बीते शुक्रवार को ऑफलाइन रिटेलर्स के साथ यह जानकारी साझा की थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग, शाओमी, वीवो और रियलमी जैसी कंपनियों के फोन की मांग में बढ़ोतरी हुई हैं। लेकिन इस वर्ष ऑनलाइन एक्सक्लूसिव मॉडल्स और उन पर मिलने वाले डिस्काउंट की वजह से ऑफलाइन रिटेलर्स को बहुत नुकसान हुआ है।

    विज्ञापन

    सैमसंग के व्हाट्सएप मैसेज में लिखा है कि गैलेक्सी एम सीरीज के नए स्मार्टफोन को समान कीमत के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। साथ ही ग्राहकों और रिटेलर्स के वृद्धिशील मूल्य प्रस्ताव का मूल्यांकन करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल की वजह से ऑफलाइन रिटेलर्स को 30 से लेकर 40 फीसदी तक घाटा झेलना पड़ा था। सरकार की तरफ से बंपर डिस्काउंट पर पूछे जाने पर इन कंपनियों ने सफाई देते हुए कहा था कि ये ऑफर्स स्मार्टफोन ब्रांड की तरफ से दिए जाते हैं।

    इस समय 40 फीसदी से ज्यादा स्मार्टफोन की सेल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हो रही है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के फोन्स ने मार्केट में आते ही धमाल मचाया था। सूत्रों की मानें तो शाओमी और वीवो जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती दी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें