Ryan Kaji: 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर बना नौ साल का रेयान

रेयान काजी ने इस साल भी दुनिया को अपनी कमाई से चौंका दिया है। रेयान काजी लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यू-ट्यूबर बन गया है। रेयान ने इस साल 30 मिलियन डॉलर यानि करीब 218 करोड़ रुपये की कमाई की है। नौ साल का रेयान खिलौना रिव्यूअर है जो अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चों के खिलौने का रिव्यू करता है। रेयान के वीडियोज के व्यूज मिलियन में आते हैं।
पिछले साल 191 करोड़ रुपये और 2018 में 125 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रेयान पहले नंबर पर था। रेयान अपने यू-ट्यूब चैनल 'रेयान्स वर्ल्ड' पर खिलौनों के बारे में जानकारी देने वाले वीडियो साझा करता है। उसके चैनल के 2.7 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। रेयान के चैनल का नाम Ryan's World है।
रेयान काजी अपने चैनल पर बच्चों के खिलौने का अनबॉक्सिंग करता है और वीडियो बनाता है। रेयान खिलौने के साथ खेलते हुए भी वीडियो बनाता है। रेयान के कई वीडियो को एक अरब बार देखा गया है। वहीं चैनल के कुल व्यूज 43.9 अरब है।
एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 यूट्यूबर
- रेयान काजी- 29.5 मिलियन डॉलर (करीब 218 करोड़ रुपये)
- मिस्टर बीस्ट (Jimmy Donaldson)- 24 मिलियन डॉलर (करीब 177 करोड़ रुपये)
- ड्यूड परफेक्ट- 23 मिलियन डॉलर (करीब 170 करोड़ रुपये)
- रेट एंड लिंक (Rhett and Link)- 20 मिलियन डॉलर (करीब 148 करोड़ रुपये)
- मार्कीप्यायर- 19.5 मिलियन डॉलर (करीब 144 करोड़ रुपये)