VI और Airtel के प्री-पेड प्लान जिनमें मुफ्त मिलता है ZEE5 का सब्सक्रिप्शन

ZEE5 भारत में एक बड़ा OTT यानी ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म है। वैसे तो ZEE5 एक पेड वीडियो स्ट्रीमिंग एप है लेकिन कई बार कुछ ऑफर्स के साथ ZEE5 का एक्सेस मुफ्त में भी मिल जाता है। यदि आप भी फ्री में ZEE5 का एक्सेस चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के उन प्लान्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ मुफ्त में ZEE5 एप का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
एयरटेल के पास 289 रुपये का प्लान है जिसमें ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। Airtel के इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में आपको Airtel Xstream का प्रीमियम एक्सेस भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Vodafone Idea के पास कुल पांच ऐसे प्री-पेड प्लान हैं जिनके साथ ZEE5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इनमें एक प्लान 405 रुपये वाला है जिसमें कुल 90 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज रोज मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
इसके अलावा एक प्लान 595 रुपये है जिसमें 56 दिनों तक प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज भेजने की भी सुविधा है। इस प्लान में भी आपको ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वोडाफोन आइडिया के पास 355 रुपये, 795 रुपये और 2,595 रुपये के भी प्लान हैं जिनके साथ ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है।