Cyber Attack: Firefox और Windows में हैं कई खामियां, रशियन हैकर्स उठा रहे फायदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Nov 2024 12:05 PM IST
सार

RomCom एक साइबर क्राइम ग्रुप है जो रूसी सरकार के लिए साइबर हमले और डिजिटल घुसपैठ करने के लिए जाना जाता है। पिछले महीने यह समूह जापानी टेक्नोलॉजी कंपनी Casio पर हुए रैंसमवेयर हमले से भी जुड़ा था।

विज्ञापन
Russia linked hackers exploited Firefox and Windows bugs in widespread hacking campaign know in hindi
hacker - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सुरक्षा शोधकर्ताओं ने दो नए जीरो-डे वल्नरेबिलिटी (ऐसी खामियां जिनके लिए सॉफ्टवेयर निर्माता के पास सुधार करने का समय नहीं था) का खुलासा किया है। इन खामियों का इस्तेमाल रूस-समर्थित हैकिंग ग्रुप RomCom द्वारा किया जा रहा है। यह हैकिंग अभियान मुख्य रूप से यूरोप और उत्तरी अमेरिका में Firefox ब्राउजर यूजर्स और Windows डिवाइस के यूजर्स को निशाना बना रहा है।

    RomCom एक साइबर क्राइम ग्रुप है जो रूसी सरकार के लिए साइबर हमले और डिजिटल घुसपैठ करने के लिए जाना जाता है। पिछले महीने यह समूह जापानी टेक्नोलॉजी कंपनी Casio पर हुए रैंसमवेयर हमले से भी जुड़ा था। RomCom मुख्य रूप से उन संगठनों को निशाना बनाता है जो यूक्रेन का समर्थन करते हैं। यूक्रेन पर रूस का आक्रमण 2014 में शुरू हुआ था।

    विज्ञापन

    सुरक्षा फर्म ESET के शोधकर्ताओं ने पाया कि RomCom ने इन दो जीरो-डे खामियों को मिलाकर एक जीरो-क्लिक एक्सप्लॉइट विकसित किया। जीरो-क्लिक एक्सप्लॉइट तकनीक से हैकर्स बिना यूजर्स की किसी भी गतिविधि के उसकी डिवाइस पर मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। ESET के शोधकर्ताओं डेमियन शेफर और रोमेन डुमोंट ने कहा, "इस स्तर की तकनीकी कुशलता इस बात को दिखाती है कि यह समूह गुप्त तरीके से हमले करने की क्षमता और इरादा रखता है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें