ChatGPT: iOS यूजर्स के लिए जारी हुआ नया अपडेट, अब इस्तेमाल करना होगा आसान
OpenAI ने इस फीचर को अक्टूबर में पेश किया और इसे वेब पर बेहतर तरीके से जानकारी खोजने का टूल बताया। यह न केवल ChatGPT की सीमाओं को बढ़ाता है बल्कि यूजर्स को सटीक और प्रमाणित जानकारी तक पहुंचने में मदद करता है। iOS और iPadOS उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक बड़ा अपडेट है, जो ChatGPT को और अधिक सुविधाजनक और शक्तिशाली बनाता है।

विस्तार
ChatGPT ने iOS और iPadOS के लिए एक नया शॉर्टकट रिलीज किया है। इससे आईओएस एप पर ChatGPT का इस्तेमाल आसान हो जाएगा। OpenAI ने SearchGPT या ChatGPT Search फीचर को पिछले महीने ही लॉन्च किया है और अब इसका शॉर्टकट रिलीज किया गया है। सर्च जीपीटी को फिलहाल केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए रखा गया है।
- iOS और iPadOS यूजर्स को इस शॉर्टकट को जोड़ने के लिए Apple Shortcuts एप ओपन करें।
- यदि आपके डिवाइस में ChatGPT ऐप इंस्टॉल है, तो शॉर्टकट लिस्ट में SearchGPT विकल्प दिखेगा।
- इसे होम स्क्रीन पर जोड़ने के लिए Open SearchGPT विकल्प चुनें।
- यह शॉर्टकट Siri के माध्यम से भी सक्रिय किया जा सकता है, बशर्ते कि डिवाइस में iOS 18.1 अपडेट हो।
- यह OpenAI के नेविगेशन सर्च इंजन का इस्तेमाल करके वेब ब्राउजिंग की सुविधा देता है।
- यह उन सवालों का उत्तर दे सकता है जो ChatGPT के ज्ञान-आधार से बाहर हैं।
- ChatGPT अपने उत्तर के साथ इस्तेमाल की गई वेब पेजों के लिंक भी दिखाता है, ताकि यूजर्स जानकारी को सत्यापित कर सकें।