हाईटेक चोरी: 30 सेकेंड में 15 करोड़ की कार उठा ले गए चोर, एक एंटीना ने किया चाबी का काम, वीडियो वायरल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Dec 2023 04:28 PM IST
सार

यह चोरी सीसीटीवी में कैद हुई है। रॉल्स रॉयस की इस हाईटेक चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक एंटीना की मदद से कार की लॉक को खोल दिया गया है।

विज्ञापन
Rolls Royce stolen Just in 30 seconds with the help of an antenna
Rolls Royce stolen - फोटो : social media

    विस्तार

    टेक्नोलॉजी के एडवांस होने के साथ-साथ चोर भी हाईटेक हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे महंगी कारों में गिनी जाने वाली रॉल्स रॉयस को चोरों ने बिना चाबी महज 30 सेकेंड में चोरी कर लिया है। यह चोरी सीसीटीवी में कैद हुई है। रॉल्स रॉयस की इस हाईटेक चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक एंटीना की मदद से कार की लॉक को खोल दिया गया है।

    यह मामला ब्रिटेन के एसेक्स एवले की है। वायरल वीडियो के मुताबिक हूडी पहने दो चोर कार के पास आए। एक उस कमरे के पास दोनों हाथ में एंटीना लेकर पहुंचा जिस कमरे में चाबी रखी गई थी। दूसरा चोर कार के पास था। जैसे ही पहल चोर एंटीना लेकर चाबी वाले कमरे के पास पहुंचता है, ठीक उसी समय कार की लाइट जलती है और दूसरा चोर कार को स्टार्ट करता है।

    विज्ञापन

    इस तरह की टेक्निक को 'relaying' कहा जाता है। दूसरे चोर के पास ट्रांसमीटर था जिसकी मदद से उसने कार की चाबी से आ रहे सिग्नल को कैच किया और फिर कार तक पहुंचाया जिसके बाद ब्लैक रंग की रॉल्स रॉयस ऑन हो गई। इस तरह की चोरी से बचने के लिए कार की चाबी को घर के गेट से दूर वाले कमरे में रखने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर लोग गेट के पीछे ही चाबी रख देते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें