काम की बात: कौन-सा वैक्यूम क्लीनर होता है बेस्ट, खरीदने से पहले यहां जानें सभी सवालों के जवाब
हैंडहेल्ड क्लीनर दो तरह के होते हैं। पहला वायर वाला और दूसरा वायरलेस है। वायर वाले को बिजली के पावर से कनेक्ट करके इस्तेमाल करना होता है और वायरलेस में बैटरी होती है जिसे चार्ज करने के बाद किसी भी जगह पर उसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

विस्तार
वैक्यूम क्लिनर (vacuum cleaner) आज बहुत ही आम हो गए हैं। शहरों में अधिकतर घरों में आपको वैक्यूम क्लीनर मिल जाएगा। लोग अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से वैक्यूम क्लीनर खरीदते हैं लेकिन जब बात बेस्ट वैक्यूम क्लीनर की होती है तो हम तय नहीं कर पाते हैं कि रोबोट वैक्यूम क्लीनर खरीदना चाहिए या हैंडहेल्ड (हाथ से इस्तेमाल करने वाला) वैक्यूम क्लीनर ? आज की इस रिपोर्ट में हम इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे।
इन दोनों में बड़ा अंतर इस्तेमाल के तरीके को लेकर है। रोबोट क्लिनर ऑटोमैटिक होता है, जबकि हैंडहेल्ड क्लीनर को हाथ से पकड़कर इस्तेमाल करना होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोबोट वैक्यूम क्लीनर को इस्तेमाल करना आसान है, लेकिन सफाई के मामले में हैंडहेल्ड बेहतर है, क्योंकि इसकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोने-कोने की सफाई कर सकते हैं। रोबोट क्लिनर के साथ एक बड़ा नुकसान यह है कि इससे आप सभी जगहों की सफाई नहीं कर सकते।
रोबोच क्लीनर के भी अपने फायदे हैं। बड़ा फायदा यह है कि इसे आपको खुद ऑपरेट करने की जरूरत नहीं है। इन्हें फोन, वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। रोबोट क्लीनर में वाई-फाई का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें लोकेशन के जरिए भी मैपिंग होती है।
- फैंस में नाराजगी: बंद होने जा रहा किम कार्दशियन का यह मोबाइल गेम, 2014 में हुआ था लॉन्च
- झटका: Google ने एक साथ बंद किए कई सारे फीचर्स, अब असिस्टेंट के साथ नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
- चुपके से ऐसे देखें किसी का WhatsApp स्टेटस
- फायदे की बात: कमजोर नेटवर्क से हैं परेशान तो फोन में कर दें यह सेटिंग, मिलने लगेगी हाई स्पीड