30 जून को डिलीवरी होगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 28 Jun 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
Ringing Bells promises Freedom 251 deliveries from 30 June

    दुनिया के सबसे सस्ते 251 रुपये वाले फ्रीडम 251 मोबाइल फोन की डिलिवरी 30 जून से शुरू होगी। हाल ही में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि मोबाइल कंपनी रिंगिंग बेल्स ने 28 जून से अपने ग्राहकों को फ्रीडम 251 मोबाइल की डिलीवरी शुरू करेगी। लेकिन अब फोन 28 जून से नहीं 30 जून से डिलिवरी होगा। डिलिवरी उन ग्राहकों को की जाएगी जो इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

    गौरतलब है कि रिंगिंग बेल्स ने फरवरी में अपनी वेबसाइट के माध्यम से फ्रीडम 251 की बिक्री शुरू की थी। 251 रुपये की कीमत वाला यह एंड्रॉयड फोन काफी विवाद में रहा, रिंगिंग बेल्स को एक पोंजी कंपनी भी बताया गया।

    विज्ञापन

    इसके बाद भी संभावित खरीदारों से भारी प्रतिक्रिया के कारण दो दिन की बिक्री के दौरान वेबसाइट क्रेश हो गई। कंपनी ने दावा किया है कि वेबसाइट क्रेश होने के बावजूद भी 30,000 ग्राहकों ने फोन बुक किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्राहकों से वादा

    30 जून को डिलीवरी होगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251

    हालांकि, कंपनी ने प्रोडक्ट वापस ले लिया और सरकारी एजेंसियों द्वारा जांच के बाद ग्राहकों को भुगतान वापस किया। कंपनी का कहना था कि 30,000 लोगों को फोन के लिए भुगतान कर चुके थे और इसके लिए करीब 7 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

    इसके बाद, कंपनी ने कहा कि वो कैश ऑन डिलीवरी मोड पर फोन की डिलिवरी करेगी। नोएडा स्थित ऑफिस बदलने की बात पर गोयल का कहना था कि वह अपने ग्राहकों से वादा कर चुके हैं, फोन की डिलीवरी की जाएगी और जिन लोगों ने फोन बुक किया है उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    फ्रीडम 251 (Freedom 251) 4.0 इंच डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले के साथ है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरे‌टिंग सिस्टम पर चलेंगे। फ्रीडम 251 स्‍मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। फोन की रैम 1 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोटोग्राफी के लिए 3.2 मेगापिक्सल रियर और सेल्फी के ल‌िए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम सपोर्ट, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ की सुविधा मौजूद है। इसमें 1450 एमएएच की बैटरी है।

    कंपनी का दावा है कि यह फोन एक साल की वारंटी के साथ मौजूद होगा। साथ ही कंपनी ने इसके लिए 650 से भी ज्यादा देश भर में सर्विस सेंटर बनाए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें