RILAGM 24: रिलायंस ने लॉन्च किए JioAI और JioBrain, जियो एआई करेगा किसी भी कॉल को रिकॉर्ड
जियो के एआई का इस्तेमाल सभी तरह की डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा, क्योंकि यह पूरी तरह से क्लाउड आधारित होगा। जियो के यूजर्स को 100 जीबी स्टोरेज फ्री में मिलेगी। जियो एआई क्लाउड की पेड सर्विस दिवाली में शुरू होगी जिसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

विस्तार
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के 47वीं एनुअल जेनरल मीटिंग (RILAGM) हुई है जिसकी शुरुआत इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के संबोधन के साथ हुई। RILAGM का आयोजन हर साल अगस्त के आखिरी सप्ताह में होता है। अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने तीसरी पारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को बधाई दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अंबानी ने कहा कि इसकी मदद से इंसानों की कई जटिल समस्याएं दूर हो रही हैं।
भविष्य में एआई के लिए असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देगा। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस को तौर पर देगी। रिलायंस के सभी बिजनेस में एआई का इस्तेमाल होगा। रिलायंस का लक्ष्य भारत को डीप एआई टेक देश बनाने का है।
रिलायंस ने एक साल में 2,555 पेटेंट फाइल लिए हैं जिनमें 6G, 5G और नैनो टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 2026 तक जियो पूरे देश को डिजिटल लाइफ लेगा। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा डाटा मार्केट है। जियो के डाटा की कीमत दुनिया के तमाम देशों के मुकाबले 1 चौथाई सस्ता है। जियो के ग्राहकों की संख्या 49 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। जियो के यूजर्स हर महीने 30GB डाटा खर्च कर रहे हैं। जियो अपनी सर्विसेज में सिर्फ अपनी ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। डीप टेक इनोवेटर। जियो की 5जी सर्विस को पूरी तरह से भारत में डेवलप किया गया है। जियो भारत का सबसे बड़ा पेटेंट होल्टर है जिसके पास 350 से अधिक 5G और 6G पेटेंट हैं।
जियो ने जियो ब्रेन की घोषणा की है जिसका इस्तेमाल तमाम तरह की सर्विसेज में होगा। जियो ब्रेन रियल टाइम में डाटा देने में सक्षम होगा। जियो ब्रेन की सर्विस अन्य कंपनियों को भी दी जाएगी। जियो ब्रेन की सर्विसेज पेड होंगी, हालांकि कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जियो का लक्ष्य सभी के लिए एआई उपलब्ध कराना है। हेल्थकेयर से लेकर एजुकेशन और खेती तक में एआई का इस्तेमाल होगा। जियो के एआई डाटा का डाटा सेंटर भारत में ही होगा।
- Good News: बड़े फीचर पर काम कर रहा है गूगल, एंड्रॉयड यूजर्स एक क्लिक में एडिट कर सकेंगे वीडियो
- Hotshot: तो क्या OpenAI की बादशाहत खत्म कर देगा यह नया एआई टूल, फ्री में बनाता है गजब के वीडियोज
- YouTube ने भारतीय यूजर्स को दिया बड़ा झटका
- सच या झूठ: सरकार पढ़ रही है आपके सारे WhatsApp मैसेज, पढ़ें PIB ने क्या कहा?