Alert: रिटायर्ड IAF ऑफिसर के पास कॉल आई और कहा गया- बंद होने वाला है आपका नंबर, खाते से निकल गए 13 लाख

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Mar 2025 03:41 PM IST
सार

वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी सुरिंदर कुमार को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि उनका मोबाइल नंबर छह घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। कुमार ने घबराकर कस्टमर केयर हेल्पलाइन पर संपर्क किया, जहां उन्हें एक अन्य व्यक्ति से बात करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Retired IAF officer gets call for disconnection of his phone number later loses over 13 lakh
scam alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    चंडीगढ़ में एक 79 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय वायुसेना अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने उन्हें टेलीकॉम अथॉरिटी, सीबीआई और मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर फंसाया और मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोपों के नाम पर उनसे 13.2 लाख रुपये ठग लिए। रिपोर्ट के अनुसार यह धोखाधड़ी कई दिनों तक चली।

    वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी सुरिंदर कुमार को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि उनका मोबाइल नंबर छह घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। कुमार ने घबराकर कस्टमर केयर हेल्पलाइन पर संपर्क किया, जहां उन्हें एक अन्य व्यक्ति से बात करने के लिए कहा गया।

    विज्ञापन

    यह व्यक्ति सीबीआई अधिकारी बनकर सामने आया। उसने कुमार को बताया कि उनका नाम जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आ चुका है। जालसाज ने यह भी दावा किया कि कुमार के बैंक अकाउंट में 56 लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं और उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। ठगों ने कुमार को एक वीडियो कॉल की, जिसमें एक व्यक्ति मुंबई पुलिस की वर्दी पहने नजर आया। इस व्यक्ति ने मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोपों को दोहराया और कहा कि अगर उन्होंने तुरंत पैसे नहीं दिए, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डर और सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण कुमार ने ठगों के कहने पर समझौता करने का निर्णय लिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें