Mozilla: मोजिला फायरफॉक्स ने बदली प्राइवेसी पॉलिसी, कहा- 'हम यूजर्स की बात को गंभीरता से सुनते हैं'
पिछले हफ्ते मोजिला ने फायरफॉक्स के लिए नई उपयोग शर्तें जारी की थीं, जिसमें कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया था जिससे ऐसा प्रतीत हुआ कि कंपनी उपयोगकर्ताओं के डेटा पर व्यापक स्वामित्व अधिकार मिल रहे हैं यानी यूजर्स के डेटा को एक्सेस किया जा रहा है।

विस्तार
यूजर्स के तमाम तरह के आरोपों के बाद Mozilla ने कबूल किया है कि वह लोगों की प्रतिक्रिया का स्वागत करता है। Mozilla एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसने अपनी नई उपयोग की शर्तों में बदलाव किया है। दरअसल पिछले हफ्ते मोजिला ने फायरफॉक्स के लिए नई उपयोग शर्तें जारी की थीं, जिसमें कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया था जिससे ऐसा प्रतीत हुआ कि कंपनी उपयोगकर्ताओं के डेटा पर व्यापक स्वामित्व अधिकार मिल रहे हैं यानी यूजर्स के डेटा को एक्सेस किया जा रहा है।
इन शर्तों के पहले संस्करण में कहा गया था: “जब आप फायरफॉक्स के माध्यम से कोई जानकारी अपलोड या इनपुट करते हैं, तो आप हमें एक गैर-विशेष, रॉयल्टी-फ्री, वैश्विक लाइसेंस प्रदान करते हैं जिससे हम आपकी जानकारी का उपयोग फायरफॉक्स के माध्यम से आपको ऑनलाइन सामग्री को नेविगेट, अनुभव और इंटरैक्ट करने में सहायता करने के लिए कर सकते हैं।”
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं ने इसकी कड़ी आलोचना की, जिससे कंपनी पर दबाव बढ़ा। अब इस विवादास्पद क्लॉज को नई उपयोग शर्तों से हटा दिया गया है और इसकी जगह अतिरिक्त स्पष्टीकरण दिया गया है।