Cyber Fraud: स्कैम के शिकार हुईं रिटायर बैंक मैनेजर, इंश्योरेंस के नाम ठगों ने उड़ाए 2.22 करोड़ रुपये
ठगों ने अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए देसी और विदेशी वित्तीय विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों के नामों का दुरुपयोग किया। यहां तक कि उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों के नामों का भी इस्तेमाल किया। ठगों ने इतनी चतुराई से बातचीत की कि पीड़िता उनके झांसे में आ गई।

विस्तार
पुणे में साइबर ठगी का एक नया और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 62 वर्षीय एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को 2.22 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया। यह ठगी कई महीनों तक चली, जिसमें ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पीड़िता को कई पॉलिसी खरीदने के लिए मजबूर किया, साथ ही हाई मैच्योरिटी बेनिफिट्स का झांसा दिया।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह ठगी 2023 के अंत में शुरू हुई और हाल ही में उजागर हुई। इस दौरान पीड़िता को कई कॉल्स आए, जिनमें कॉल करने वाले व्यक्तियों ने खुद को सरकारी एजेंसियों जैसे कि वित्त मंत्रालय, बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण और राष्ट्रीय भुगतान निगम का अधिकारी बताया। उन्होंने भरोसेमंद विभाग का नाम लेकर कई बीमा पॉलिसी में निवेश करने का झांसा दिया और गारंटी के साथ हाई रिटर्न का दावा किया।
ठगों ने अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए देसी और विदेशी वित्तीय विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों के नामों का दुरुपयोग किया। यहां तक कि उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों के नामों का भी इस्तेमाल किया। ठगों ने इतनी चतुराई से बातचीत की कि पीड़िता उनके झांसे में आ गई।
- आपदा में अवसर: 21 लाख रुपये में बिक रहे पहले से TikTok इंस्टॉल आईफोन, बढ़ी ऐसे फोन की मांग
- Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro Max: प्रीमियम कैटेगरी में कौन-सा फ्लैगशिप है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक
- iPhone SE 4: आईफोन 16 वाले चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, 8 जीबी तक मिल सकती है रैम
- AI Agent: ओपनएआई ने लॉन्च किया एआई एजेंट, अपने आप करेगा सारे काम, नहीं है कमांड की जरूरत