iPhone SE 4: आईफोन 16 वाले चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, 8 जीबी तक मिल सकती है रैम
आपको याद दिला दें कि यह वही चिपसेट है जिसका इस्तेमाल आईफोन 16 में हुआ है। iPhone SE 4 की लॉन्चिंग इसी साल मार्च तक भारत समेत दुनिया के कई देशों में हो सकता है। अब iPhone SE 4 को लेकर कई सारी खबरें आई हैं।

विस्तार
एपल के अपकमिंग फोन iPhone SE 4 को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। अब iPhone SE 4 को लेकर एक नई रिपोर्ट आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि iPhone SE 4 के साथ A18 चिपसेट मिलेगा। आपको याद दिला दें कि यह वही चिपसेट है जिसका इस्तेमाल आईफोन 16 में हुआ है। iPhone SE 4 की लॉन्चिंग इसी साल मार्च तक भारत समेत दुनिया के कई देशों में हो सकता है। अब iPhone SE 4 को लेकर कई सारी खबरें आई हैं।
iPhone SE 4 को लेकर कई लीक्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि यह Apple के इन-हाउस A18 बायोनिक चिपसेट से लैस हो सकता है। यह डिवाइस 8GB तक की RAM को सपोर्ट कर सकता है और Face ID के साथ-साथ Apple की इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा।
हाल ही में MacRumors की एक रिपोर्ट ने दावा किया कि iPhone SE 4 में एक प्रोसेसर होगा। यह संभावना है कि iPhone SE 4 में A18 चिप का उपयोग किया जाएगा, क्योंकि यह एक किफायती डिवाइस है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि लीक की सटीकता पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन स्रोत ने पहले iOS से संबंधित सटीक जानकारी दी है, हालांकि कभी-कभी वे गलत भी साबित हुए हैं।
- AI Agent: ओपनएआई ने लॉन्च किया एआई एजेंट, अपने आप करेगा सारे काम, नहीं है कमांड की जरूरत
- Jio-Airtel: बंद हो गए जियो और एयरटेल के कई प्लान, सिर्फ कॉलिंग के लिए लॉन्च हुए नए प्लान
- Ola-Uber: किराए में अंतर का विवाद ही आधारहीन है, सच्चाई कुछ और है जिस पर किसी का ध्यान नहीं
- कामयाबी: अब 60 साल तक खराब नहीं होगी स्मार्टफोन की बैटरी, पेस मेकर लगवाने वालों के लिए वरदान