Republic Day: स्मार्ट टीवी से लेकर लैपटॉप और वॉशिंग मशीन तक पर 45% की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Jan 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Republic Day sale on Vijay Sales amazon flipkart Discount asus laptops smart tv and more
Thomson QLED - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप भी कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Vijay सेल्स से लेकर अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट तक पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की भारी सेल लगी है। इन सेल में बैंक ऑफर्स के अलावा फ्लैट डिस्काउंट भी मिल रहा है। विजय सेल्स में ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में भी कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए स्मार्ट टीवी से लेकर लैपटॉप और ईयरबड्स तक पर मिलने वाले छूट के बारे में जानते हैं...

    ASUS AMD days सेल

    ASUS AMD days sale
    ASUS AMD days sale - फोटो : अमर उजाला

    इस सेल में आसुस इंडिया की साइट पर 26 जनवरी तक ASUS notebook के अलावा ROG लैपटॉप को कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। इस सेल में एक्सिडेंटल डैमैज प्रोटेक्शन और वारंटी एक्सटेंशन भी मिल रहा है। ASUS AMD days सेल में VivoBook 16X (M1603QA), VivoBook Pro 15 (M3500QC) OLED, ROG Strix series – Strix G15 (G513IE) और G17 (G713IE) को ऑफर के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पहले 100 Notebook और ROG सीरीज के ग्राहकों को 1+2 वारंटी एक्सटेंशन + 3 साल तक एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटक्शन (30,799 रुपये की कीमत का सिर्फ 1 रुपये में) मिलेगा। ग्राहकों को 23 से 26 जनवरी के बीच लैपटॉप खरीदने होंगे और ऑफर पाने के लिए www.asuspromo.in पर 15 दिनों के अंदर रिडीम करना होगा।

    विज्ञापन

    वॉशिंग मशीन ऑफर

    White Westinghouse
    White Westinghouse - फोटो : amarujala

    अमेरिकन ब्रांड White-Westinghouse भी फ्लिपकार्ट की सेल में अपने टीवी वॉशिंग मशीन को सस्ते में बेच रहा है। यदि आप Citibank या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10% की छूट मिलेगी। कंपनी के वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 7,299 रुपये है लेकिन सेल में आप 6,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्मार्ट टीवी ऑफर

    Thomson Phoenix Qled 55" TV
    Thomson Phoenix Qled 55" TV - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सेल में THOMSON के सभी तरह के टीवी को भी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। यदि आप Citibank या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10% की छूट मिलेगी। THOMSON का 42 इंच वाला 42PATH2121 टीवी 14,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि सेल में 43 इंच वाले 43PATH4545BL की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के 50 इंच वाले 50PATH1010BL मॉडल को 24,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

    Blaupunkt TV और Westinghouse TV पर ऑफर

    Blaupunkt CyberSound
    Blaupunkt CyberSound - फोटो : amarujala

    फ्लिपकार्ट की सेल में Blaupunkt 32CSA7101 को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी कीमत 11,999 रुपये है। वहीं कंपनी का 40 इंच का टीवी 2,000 रुपये की छूट के साथ 15,999 रुपये में मिल रहा है। Blaupunkt 43CSA7121 टीवी 15,499 रुपये में मिल रहा है। कंपनी के Blaupunkt 65QD7030 टीवी को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अमेजन की सेल में अमेरिकी ब्रांड Westinghouse का 24 इंच वाला नॉन स्मार्ट टीवी 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 32 इंच वाला एंड्रॉयड एचडी रेडी टीवी 6,999 रुपये में मिल रहा है। 32 इंच वाला (WH32SP17) Pi सीरीज का टीवी 7,999 रुपये में मिल रहा है। कंपनी के अन्य टीवी मॉडल पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें