Airtel के इन तीन सस्ते प्लान में मिल रहा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन
प्लान के साथ तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा Airtel Xstream एप का एक्सेस, RewardsMini सब्सक्रिप्शन, Apollo 24|7 सर्किल, फ्री हेल्लोट्यून और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है।

विस्तार
यदि आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं और Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Airtel ने हाल ही में अपने प्री-पेड प्लान के बारे में कई सारे बदलाव किए हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी है। कुछ प्लान ऐसे भी कंपनी ने पेश किए हैं जिनके साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। पहले एयरटेल के 499 रुपये और 3,359 रुपये वाले प्लान के साथ ही Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था लेकिन अब कंपनी ने दो और नए प्लान जोड़े हैं। नए अपडेट के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। आइए जानते हैं इन नए प्लान के बारे में विस्तार से...
एयरटेल का 719 रुपये वाला प्री-पेड प्लान रोज 1.5GB डाटा के साथ आता है। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में हर रोज 100 SMS के साथ 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा Airtel Xstream एप का एक्सेस, RewardsMini सब्सक्रिप्शन, Apollo 24|7 सर्किल, फ्री हेल्लोट्यून और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है।
एयरटेल का 779 रुपये वाला प्लान हर रोज 1.5GB डाटा के साथ आता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा हर रोज 100 के SMS के साथ 90 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में भी तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।
अब आखिरी 999 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में 84 दिनों तक हर रोज 2.5GB डाटा के साथ रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में भी तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। अब कुल मिलाकर देखें तो Airtel के पास कुल सात ऐसे प्लान हैं जिनमें Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। ये प्लान 399 रुपये, 499 रुपये, 719 रुपये, 779 रुपये, 839 रुपये, 999 रुपये और 3,359 रुपये के हैं।
- Explainer: BharOS क्या है? क्यों इसे Android का प्रतिद्वंद्वी कहा जा रहा है? जानें इसके बारे में सबकुछ
- Samsung Galaxy A14 5G Unboxing: सैमसंग का प्रीमियम डिजाइन वाला फोन, देखें फोटो और स्पेसिफिकेशन
- Oppo A78 5G Review: ओप्पो का यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं, पांच प्वाइंट में रिव्यू पढ़ें
- Twitter: ट्विटर पर नहीं दिखेंगे विज्ञापन, कंपनी ला रही नया सब्सक्रिप्शन मॉडल, जानें एलन मस्क का प्लान