रिपोर्ट से हुआ खुलासा, Twitter पर आया बग, करोड़ों यूजर्स के नंबर हुए लीक

फेसबुक के बाद अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के यूजर्स की निजी जानकारी लीक हो रही हैं। इस कड़ी में अब एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने दावा किया है कि ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर बग के चलते उसने एक करोड़ 70 लाख फोन नंबर यूजर्स के अकाउंट के साथ मैच किए हैं। रिसर्चर ने आगे कहा है कि इसमें नेता और अधिकारियों के फोन नंबर भी शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बग को ट्विटर के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर पाया गया है।
टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी रिसर्चर इब्राहिम बलिक ने शौध में पाया है कि एंड्रॉयड एप के अपलोड फीचर के जरिए ट्विटर की तरफ से जनरेट की गई कॉन्टैक्ट की पूरी सूची को अपलोड किया जा सकता है। वहीं, ट्विटर के इस बग से इजरायल, टर्की, ईरान, ग्रीस, फ्रांस और जर्मनी के यूजर्स प्रभावित हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस बग की वजह से नेताओं और बड़े अधिकारियों के नंबर भी लीक हुए हैं।
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और ट्विटर के यूजर्स का डाटा लीक हुआ था। वहीं, दोनों कंपनियों ने माना था कि हैकर्स ने गलत तरीके से यूजर्स के डाटा को हैक किया था। इसके अलावा यूजर्स के डाटा को थर्ड पार्टी एप के जरिए भी चोरी किया गया था।
हाल ही में ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर बग पाया गया था। इसके बाद ट्विटर ने अपने यूजर्स को एप अपडेट करने की सलाह दी थी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया था कि इस बग के कारण कितने यूजर प्रभावित हुए थे। वहीं, दूसरी तरफ कई रिपोर्ट्स से जानकारी मिली हैं कि इस बग से आईफोन के यूजर्स प्रभावित नहीं हुए हैं।
- यूट्यूब ने मोबाइल एप में जोड़ा नया फीचर, अब आवाज से सर्च कर सकेंगे वीडियो
- Galaxy Fold के बाद सैमसंग के अगले फोल्डेबल फोन में मिल सकती है ग्लास डिस्प्ले
- Whatsapp पर आया एक मैसेज और लग गया 40 हजार रुपये का चूना, जानें क्या है पूरा मामला
- BSNL ने जबरदस्त ऑफर किया पेश, रोजाना 3GB डाटा के साथ मिलेगी 425 दिनों की वैधता