डुअल कैमरे के साथ Moto 1s हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 19 May 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Moto 1s launched With 5.7 Inch 18:9 Display and 4GB RAM, Price, Specifications
Moto 1s

    लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Moto 1s को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन काफी हद तक मोटो जी6 की तरह है। इस फोन के खास फीचर की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 5.7 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में आपको एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। मोटो 1एस के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है। आइए जानते हैं इस फोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में।

    Moto 1s की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Moto 1s
    Moto 1s

    मोटो 1एस में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.7 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जहां तक कैमरे का सवाल है तो Moto 1s में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई और फिंगरप्रिेंट सेंसर है। फोन की कीमत 1,499 चीनी युआन यानि करीब 15,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें