जियो धन धना धन ऑफर के साथ ही बदल गए ये प्लान

रिलायंस ने जियो समर सरप्राइज ऑफर बंद करने के बाद धमाकेदार वापसी करते हुए जियो धन धना धन ऑफर की घोषणा कर दी। हालांकि धन धना धन भी समर सरप्राइज जैसा ही है लेकिन धन धना धन के आने के बाद समर कई प्लान बदल भी गए हैं और बड़ी बात ये ही कंपनी के तरफ से इसकी कोई जानकारी भी नहीं दी गई है।
999 रुपये और इससे ऊपर के प्लान

इस प्लान के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है कि यह प्लान है या हमेशा के लिए खत्म हो गया है, क्योंकि जियो की वेबसाइट पर सिर्फ तीन रिचार्ज के ऑप्शन मिल रहे हैं। पहला 149 रुपये, 309 रुपये और 509 रुपये के रिचार्ज उपलब्ध हैं। 999 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा बिना किसी प्रतिदिन सीमा के मिल रहा था।
ये भी पढ़ें- आपके पास भी है जियो धन धना धन ऑफर से जुड़ा कोई सवाल तो यहां है जवाब
15 अप्रैल नहीं है आखिरी तारीख
समर सरप्राइज ऑफर की तरह ही धन धना धन ऑफर की कोई डेडलाइन नहीं है, जबकि प्राइम मेंबरशिप की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। यानी 15 अप्रैल तक जो प्लान आप 309 और 509 रुपये में ले सकते हैं वही प्लान 15 अप्रैल के बाद आपको 408 और 608 रुपये में मिलेंगे जो कि नॉन प्राइम मेंबर के लिए होंगे।