आपके पास भी है जियो धन धना धन ऑफर से जुड़ा कोई सवाल तो यहां है जवाब

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Apr 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Jio Dhan Dhana Dhan Offer complete question and answer
जियो धन धना धन

    जियो ने ट्राई के आदेश के बाद समर सरप्राइज ऑफर बंद करते हुए मंगलवार को धन धना धन ऑफर जारी किया। यह ऑफर खासकर उन जियो यूजर्स के लिए है जो किसी कारण समर सरप्राइज ऑफर नहीं ले सके थे। जियो धन धना धन जारी होने के बाद ग्राहकों के दिमाग में बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं कि यह प्लान किसके लिए है, किस प्रकार के यूजर्स इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं, प्राइम और नॉन प्राइम यूजर्स के लिए धन धना धन प्लान में क्या खास है ?

    जियो धन धना धन
    जियो धन धना धन

    क्या है जियो धन धना धन ?

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियो धन धना धन समर सरप्राइज के जैसा ही है लेकिन यह 6 रुपये महंगा है। धन धना धन ऑफर में दो प्लान हैं। पहला रोज 1 जीबी डाटा वाला और दूसरा रोज 2 जीबी डाटा वाला है। 1 जीबी डाटा वाला रिचार्ज 309 रुपये और 2 जीबी डाटा वाला रिचार्ज 509 रुपये का है। दोनों प्लान की वैधता 84 दिन है।

    जियो
    जियो

    प्राइम मेंबर के लिए धन धना प्लान

    प्राइम मेंबर को 309 रुपये के रिचार्ज पर 1 जीबी 4 जी डाटा 84 दिनों तक रोज मिलेगा। साथ में मैसेज, रोमिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री। आपके लिए दूसरा प्लान 509 रुपये का है जिसमें आपको 84 दिनों तक 2 जीबी डाटा रोज मिलेगा। साथ में मैसेज, रोमिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें