जियो करने वाला है सबसे बड़ा धमाका, अमेजॉन-नेटफ्लिक्स की बढ़ेगी मुश्किलें

टेलीकॉम सेक्टर में पिछले दो साल से तहलका मचाने के बाद रिलायंस जियो ने हाल ही में ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगा फाइबर की घोषणा की है और अब खबर है कि रिलायंस जियो वीडियो स्ट्रिमिंग के बाजार में उतरने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो जल्द ही अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने वाला है और इसी प्रोडक्शन हाउस में वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में बनाई जाएंगी।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो ने भारत में नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर लिया है। बता दें कि हाल ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम काफी हिट हुआ है। बताया जा रहा है कि इसके लिए रिलायंस जियो तमाम बड़े स्क्रिप्ट राइटर्स और कंटेंट तैयार करने वालों की भर्ती कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः जियो आपके घर पहुंचाएगा 501 रुपये वाला जियो फोन, यह है बुकिंग का तरीका
यहां एक बात गौर करने वाली है जियो के बाजार में आने और फ्री डाटा दिए जाने के बाद से भी ऑनलाइन वीडियो देखने वालों की संख्या में अचानक से वृद्धि हुई है और जब जियो के कारण ही यह बदलाव आया है तो जाहिर-सी बात ही कंपनी इसका फायदा भी उठाएंगे।
जियो के यूजर्स की संख्या भी 21.5 करोड़ हो गई है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि कंपनी सब्सक्रिप्शन की कम कीमत पर वीडियो सर्विस पेश करे। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।