4G VoLTE के साथ लॉन्च हुआ LG K30, जानें कीमत और फीचर्स

एलजी ने अमेरिका में अपना नया स्मार्टफोन LG K30 लॉन्च कर दिया है। यह फोन देखने में इसी साल जनवरी में साउथ कोरिया में लॉन्च हुए LG X4+ जैसा ही है। एलजी के30 की बिक्री अमेरिका में T-मोबाइल के जरिए शुरू भी हो गई है। बिना कॉन्ट्रेक्ट के साथ इस फोन कीमत $225 यानी करीब 15,000 रुपये है। इस फोन के भारत या अन्य देशों में लॉन्च करने के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
LG K30 की स्पेसिफिकेशन

LG K30 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.1 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 5.3 इंच की HD आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
जहां तक फोन के कैमरे का सवाल है तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2880 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।