Reliance Jio की विरोधी कंपनियां अभी भी कर रहीं ये एक बड़ी गलती

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 12 Nov 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Rivals Airtel, Vodafone, Idea  has no Simplecity in Plans
JIO

    करीब एक साल पहले टेलीकॉम बाजार में कदम रखने वाली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो आती ही दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी थी। अब जियो से मुकाबला करने के लिए एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया समेत सभी कंपनियां लुभावने पोस्टपेड और प्रीपेड ऑफर पेश कर रही हैं।

    पढ़ें: सिर्फ 899 रुपये में खरीदें यह मेड इन इंडिया सेल्फी फोन

    इन सभी कंपनियों ने जियो से लगभग मिलते जुलते प्लान पेश किए हैं। हालांकि फिर भी रिलायंस जियो अपनी रफ्तार पर बनी हुई है। दरअसल जियो की सभी प्रतिद्वंदी कंपनियां अभी भी एक गलती करती आ रही हैं।

    विज्ञापन

    विरोधी कंपनियां कर रहीं ये बड़ी गलती

    Jio Plan
    Jio Plan

    मुकेश अंबानी की तरह अन्य कंपनियां जो एक काम नहीं कर रहीं वो है- टैरिफ प्लान में सरलता। रिलायंस जियो ने बेहद सीमित प्लान लॉन्च किए हैं, जो सभी राज्यों के लिए एक समान है। ग्राहकों के लिए उनमें से अपने लिए बेहतर प्लान चुनना बेहद आसान है। हालांकि जियो की विरोधी कंपनियों के पास ढेर सारे प्लान हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये प्लान हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं। प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी अलग-अलग हैं। इतना ही नहीं, कारपोरेट यूजर्स के लिए अलग से प्लान दिए गए हैं। ऐसे में अन्य कंपनियों के ग्राहकों में भी प्लान की पूरी लिस्ट समझने में एक उलझन बनी रहती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें