आपके पास है शाओमी का यह मोबाइल तो जियो फ्री में देगा 30GB डाटा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Offers Up to extra 30GB Additional 4G Data on Select Xiaomi Smartphones
Xiaomi-Reliance Jio

    जियोनी, मोटो के बाद रिलायंस जियो ने अब शाओमी के साथ पार्टनरशिप की है। शाओमी और रिलायंस की इस पार्टनरशिप के तहत शाओमी के चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में जियोनी ने रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत जियोनी के चुनिंदा स्मार्टफोन पर 60 जीबी तक एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है।

    शाओमी के इन स्मार्टफोन के साथ मिल रहा है 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा

    Xiaomi-Reliance Jio
    Xiaomi-Reliance Jio

    जिन स्मार्टफोन के साथ यह ऑफर दिया जा रहा है उनमें Redmi 2, Redmi 2 Prime, Redmi Note 4G, Redmi Note 4G Prime, Mi 4i, Redmi Note 3, Mi 5, Mi Max, Mi Max Prime, Redmi 3s, Redmi 3s Plus, Redmi 3s Prime, Redmi Note 4, Redmi 4A और Redmi 4 शामिल हैं।

    विज्ञापन

    फ्री डाटा के लिए शर्त यह है कि जियो का सिम कार्ड 16 जून या उसके बाद एक्टिव हुआ हो। इन मोबाइल के साथ 309 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 5 जीबी 4जी डाटा एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। यह ऑफर अधिकतम 6 रिचार्ज पर ही मिलेगा और यह ऑफर 31 मार्च 2018 तक वैलिड है। साथ ही यह प्लान जियो प्राइम के यूजर्स के लिए ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे उठाएं ऑफर का फायदा ?

    JIO PRIME
    JIO PRIME

    अगर आप इस ऑफर के शर्तों को पूरा करते हैं और ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो 309 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराएं। रिचार्ज के 48 घंटे के अंदर आपके अकाउंट में 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा क्रेडिट हो जाएगा। माय जियो ऐप से रिचार्ज किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें