BSNL ने लॉन्च किया 666 रुपये वाला सिक्सर प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
BSNL offers unlimited calling and 2GB data per day at Rs 666
मोबाइल यूजर्स

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान का नाम बीएसएनएल सिक्सर रखा है। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी 3जी डाटा रोज मिलेगा। कंपनी ने यह प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।

    क्या है बीएसएनएल का सिक्सर प्लान ?

    BSNL
    BSNL

    नए सिक्सर प्लान को लॉन्च करते हुए कंपनी ने बताया कि इस प्लान के तहत 666 रुपये में देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की होगी। इसके बाद यूजर्स चाहें तो 349 रुपये वाला दिल खोल के बोल, 444 रुपये वाला बीएसएनएल चौका या ट्रिपल एसीई 333 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि सिक्सर प्लान को अगले 90 दिनों की अंदर ही लिया जा सकता है। प्लान के लॉन्चिंग के खास मौके पर बीएसएनएल के बोर्ड डायरेक्टर आर के मित्तल ने कहा, ‘हम अपने हर वर्ग के यूजर को सस्ता और अच्छा प्लान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी कड़ी में हमने यह नया प्लान उतारा है।’ गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही 444 रुपये का चौका प्लान लॉन्च किया था जिसके तहत ग्राहकों को रोज 4 जीबी 3 जी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें