Oppo स्मार्टफोन यूजर्स को जियो दे रहा है 10GB फ्री डाटा, ऐसे करें क्लेम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Offers Up to 10GB Additional Data to Oppo Smartphone Users
Jio

    रिलायंस जियो ने जियो फोन की बुकिंग शुरू होने से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। चाइनीज स्मार्टफोन ने निर्माता कंपनी ओप्पो ने रिलायंस जियो से पार्टनरशिप की है जिसके तहत ओप्पो मोबाइल यूजर्स को जियो की ओर से जियो प्राइम मेंबर को 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    ओप्पो के किन मॉडल्स पर मिलेगा 10 जीबी फ्री डाटा ?

    Oppo Jio Offer
    Oppo Jio Offer

    रिलायंस और ओप्पो  की पार्टनरशिप के तहत Oppo F3, F3 Plus और F1 Plus स्मार्टफोन यूजर्स को 309 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इस ऑफर के तहत अधिकतम 60 जीबी तक एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। वहीं इन मॉडल्स के अलावा Oppo F1s, A57, A37 और A33 फोन के यूजर्स को 7 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इन्हें अधिकतम 42 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    ऐसे करें फ्री डाटा के लिए क्लेम

    my jio app
    my jio app

    अगर आपके पास इनमें से कोई भी फोन है तो आप माय जियो ऐप में जाएं और माय वाउचर सेक्शन में जाएं। अब रिचार्ज को कन्फर्म करें। इसके बाद आप एक्स्ट्रा डाटा देख सकेंगे। फिर से बता दें कि यह ऑफर सिर्फ प्राइम मेंबर को ही मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें