छत्तीसगढ़ सरकार फ्री में बांटेगी 55 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Aug 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Government to Distribute over 55 Lakh Smartphones in state
Smartphone

    छत्तीसगढ़ सरकार ने संचार क्रांति योजना के तहत राज्य में 55 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बांटने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी राज्य के उद्दोग मंत्री अमर अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस योजना पर मुहर लगा दी है।

    ये भी पढ़ेंः पहली बार रिलायंस ने रिलीज किए जियो फोन के सभी फीचर्स

    राज्य के किन लोगों को मिलेगा फ्री में स्मार्टफोन

    सबसे पहले बता दें कि स्मार्टफोन का वितरण 1,000 से अधिक आबादी वाले गांवों में रहने वाले बीपीएल परिवारों के बीच होगा। इसके अलावा फोन का वितरण शहरी गरीब परिवारों और कॉलेज के छात्रों के बीच भी होगा। स्मार्टफोन के लिए उन गांवों का चयन होगा जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अग्रवाल मुताबिक पहले चरण में मोबाइल का वितरण 2017-18 और 2018-19 में पूरा होगा, जिसमें 50.8 लाख मोबाइल बांटे जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 4.8 लाख स्मार्टफोन का वितरण होगा। फोन परिवार की महिला सदस्य के नाम से दिया जाएगा। साथ ही फोन को आधार कार्ड और बैंक खाते से भी जोड़ा जाएगा। वहीं सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए वे सरकारी इमारतों पर टावर लगा सकते हैं। इसके लिए कंपनियों से चार्ज नहीं लिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें