रिलायंस जियो का बड़ा धमाका, सिर्फ 251 रुपये में दे रहा है 102GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 05 Apr 2018 04:28 PM IST
Reliance Jio offers Prepaid Plan with 102GB Data for Rs 251
Jio

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप 1 साल के लिए बढ़ा देने के बाद एक और तोहफा दिया है। कंपनी ने बुधवार को जियो क्रिकेट प्ले अलॉग लॉन्च किया है। इसके लिए जियो ने खास तौर पर 251 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 102 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 51 दिनों की होगी।इस पैक के तहत सभी मैच 51 दिनों तक लाइव देखे जा सकेंगे।

    दरअसल जियो क्रिकेट प्ले अलॉग एक मोबाइल क्रिकेट गेम है। जियो क्रिकेट प्ले अलॉग भारत के सभी स्मार्टफोन यूजर्स खेल सकेंगे। इसे 11 भारतीय भाषाओं में खेला जा सकता है। 7 सप्ताह में 60 मैच होंगे और मैचों के दौरान जियो रियल टाइम बातचीत के जरिए यूजर्स के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करेगा।

    इस गेम के तहत ग्राहकों को करोड़ों रुपये और इनाम जीतने का भी मौका मिलेगा। रिलायंस जियो को भी आईपीएल के प्रसारण के लिए स्टार इंडिया और सोनी पिक्चर्स के साथ अधिकार मिला है। प्रसारण के अधिकार के लिए यह सौदा 6032.50 करोड़ रुपये में हुआ।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें