200 रुपये से कम कीमत में रोज 1GB से ज्यादा डाटा वाले एयरटेल, वोडाफोन, जियो और आइडिया के प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 04 Apr 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Prepaid Plans under Rs 200 from Airtel, Jio, Vodafone and Idea
Airtel, Jio, Vodafone and Idea

    दो साल पहले तक टैरिफ प्लान और डाटा प्लान आसमान पर थे, वहीं अब जमीन पर आ गिरे हैं। हर रोज नए-नए प्लान मार्केट में आ रहे हैं। आज एयरटेल, वोडाफोन, जियो और आइडिया के पास 19 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक के प्लान मौजूद हैं। ज्यादा प्लान होने के कारण यूूजर्स कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा प्लान बेस्ट है तो चलिए आज हम आपको 200 रुपये से कम में आने वाले एयरटेल, जियो, वोडाफोन और आइडिया के प्रीपेड प्लान के बारे में बताते हैं।

    भारती एयरटेल
    भारती एयरटेल

    Airtel का 199 रुपये का प्लान

    इस प्लान में कुल 39.2GB डाटा 4G की स्पीड से मिलता है जिसमें हर रोज 1.4 जीबी डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।

    JIO
    JIO

    रिलायंस जियो का 149 और 198 रुपये के प्लान

    149 रुपये में वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा, रोज 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं 198 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी रोज 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें