Realme X2 Pro स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ लॉन्च, मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 15 Oct 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Realme X2 Pro Launch Know Price And Specifications
Realme X2 Pro - फोटो : Mighty Gadget / Twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने चीन में एक्स2 प्रो (Realme X2 Pro) स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ग्राहकों को इस फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर, क्वाड कैमरा सेटअप और वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। इससे पहले रियलमी ने एक्स सीरीज के कई फोन्स को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे। इसके अलावा कंपनी ने रियलमी एक्स 2 प्रो के मास्टर एडिशन को भी पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी एक्स2 प्रो भारत में दिसंबर में एंट्री लेगा। सूत्रों की मानें तो यह फोन रेडमी के20 और वीवो एस1 प्रो को कड़ी टक्कर देगा।

    रियलमी ने इस फोन को तीन रैम वेरियंट में पेश किया हैं :-

    विज्ञापन

    1. 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत चीनी युआन 2,699 (27,200 रुपये)

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत चीनी युआन 2,899 (29,200 रुपये)

    3. 12 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत चीनी युआन 3,299 (33,200 रुपये)

    रियलमी के नए स्मार्टफोन की सेल 18 अक्टूबर से ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो जाएगी। ग्राहक इस फोन को व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

    रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड पाई 9 और कलरओएस 6.1 पर काम करेगा। इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है। इसके अलावा फोन के डाटा की सुरक्षा के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस एसओसी मिला है।

    ग्राहकों को इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हैं। वहीं, रियलमी एक्स 2 प्रो में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 471 सेंसर वाला कैमरा दिया गया है। ग्राहक इस कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी ने इस फोन कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.0, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें