जियो लाया दिवाली धन धना धन ऑफर, 399 के रिचार्ज पर 400 कैशबैक

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Oct 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio New diwali dhan dhana dhan offer with 100 percent cashback
Jio Diwali Dhan dhana dhan offfer

    रिलायंस जियो ने एक और नए धन धना धन ऑफर का ऐलान किया है।

    इस दिवाली धन धना धन ऑफर के तहत ग्राहकों को 399 रुपये के रिचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है, हालांकि यह कैशबैक वाउचर के तौर पर मिलेगा। जिन्हें यूजर्स अपने नंबर पर रिचार्ज करा सकते हैं। जियो के ऑफर की शुरुआत आज यानी 12 अक्टूबर से हो गई है और 18 अक्टूबर तक चलेगी। दिवाली धन धना धन प्लान में भी पहले की तरह 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा, फ्री मैसेज, जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए है।

    विज्ञापन

    क्या है जियो का दिवाली धन धना धन ऑफर?

    JIO
    JIO

    इस ऑफर के तहत 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच जियो प्राइम ग्राहकों को 399 रुपये के रिचार्ज पैक पर 50 रुपये के 8 वाउचर यानी कुल 400 रुपये के वाउचर मिलेंगे। इन वाइचर को आने वाले समय में 309 रुपये या इससे ज्याजा के रिचार्ज या 91 रुपये या इससे ज्यादा के डाटा वाले रिचार्ज में यूज किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो के 2,392 रुपये वाले स्मार्टफोन और 5GB फ्री डाटा के लिए ये हैं शर्तें

    ग्राहकों को इन वाउचर का इस्तेमाल 15 नवंबर के बाद करना होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 309 रुपये का रिचार्ज किया है तो आपको 259 रुपये ही देना होगा बाकी के 50 रुपये के तौर पर आप 50 रुपये वाले एक वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो का यह दिवाली धन धना धन प्लान मायजियो ऐप, Jio.com , जियो स्टोर , रिलायंस डिजिटल स्टोर और कंपनी के रिटेल पार्टनर, जियो मनी, पेटीएम, अमेजॉन पे और मोबिक्विक से रिचार्ज कराया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें